Covid 19 2025: क्या पुरानी वैक्सीन नए वैरिएंट पर असरदार है? क्या बूस्टर भी बदले गए हैं? येल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में जानिए सच!

Covid 19 2025: कोरोना फिर से फैल रहा है और नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 दुनिया को डरा रहे हैं। जानिए क्या पुरानी वैक्सीन अभी भी असरदार है, क्या बूस्टर डोज बदली गई है, और येल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट क्या कहती है।

Harsh Sharma
Published on: 28 May 2025 2:26 PM IST
Covid 19 new variant research yale university
X

Covid 19 new variant research yale university 

Covid 19 2025: कोविड-19 शुरू हुए अब पांच साल हो चुके हैं, लेकिन यह वायरस अभी भी खत्म नहीं हुआ है। हर साल यह नया रूप लेकर वापस आता है। कभी डेल्टा, कभी ओमिक्रॉन, और अब NB.1.8.1 और LF.7 जैसे नए वेरिएंट सामने आए हैं। कई लोग नए वेरिएंट से बचने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल होता है, क्या कोविड वैक्सीन में बदलाव किया गया है? अगर हां, तो ये नई वैक्सीन कितनी असरदार है? इस सवाल का जवाब अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च देती है।

NB.1.8.1 और LF.7 ने पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया

असल में, कोरोना फिर से दुनिया में फैल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है और अस्पतालों पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। हांगकांग और सिंगापुर से शुरू हुआ यह नया वायरस अब भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों में तेजी से फैल रहा है। साथ ही, इससे कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 ने पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन्हें फिलहाल Variants Under Monitoring' यानी निगरानी में वेरिएंट्स की सूची में रखा है। ये अभी 'Variants of Concern या Variants of Interest नहीं माने जाते, लेकिन चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे इन्हीं वेरिएंट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है।

भारत में अब सबसे ज्यादा मिलने वाला वेरिएंट JN.1 है, जो टेस्ट हुए सैंपलों में 53% पाया गया है। इसके बाद BA.2 (26%) और बाकी ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स (20%) शामिल हैं।

येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक

येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अच्छी खबर ये है कि 2022 से हर साल अपडेट किए जा रहे कोविड टीके अभी भी गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती और मौत से बचाव में प्रभावी बने हुए हैं। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि छह महीने से अधिक उम्र के बच्चे, शिशु और वयस्क सभी को ये टीके लगवाए जा सकते हैं। चूंकि SARS-CoV-2 वायरस लगातार बदल रहा है और नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, इसलिए यह समझना जरूरी हो गया है कि अपडेटेड टीके कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

क्या कोविड वैक्सीन बदली है?

येल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड वैक्सीन हर साल अपडेट होती रहती है, बिलकुल वैसे ही जैसे फ्लू की वैक्सीन हर साल नए वेरिएंट के हिसाब से बदलती है। 2020-21: पहली बार mRNA वैक्सीन (फाइजर और मोडर्ना) आई, जो कोरोना के शुरूआती वुहान वेरिएंट को टारगेट करती थी। 2022: वैक्सीन को बाइवैलेंट बनाया गया, जिसमें मूल वायरस के साथ ओमिक्रॉन BA.4/BA.5 वेरिएंट भी शामिल थे। 2023: मोनोवैलेंट वैक्सीन आई, जो केवल ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के लिए थी। 2024-2025: लेटेस्ट वैक्सीन KP.2 वेरिएंट को ध्यान में रखकर बनाई गई है। येल की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्कॉट रॉबर्ट्स के मुताबिक, हर नई वैक्सीन खासतौर पर वायरस के बदलते वेरिएंट से लड़ने के लिए तैयार की जाती है। ये वैक्सीन गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती और मौत से बचाव में मददगार साबित होती है।

क्या नई वैक्सीन पुराने वैरिएंट्स पर भी असर करती है?

नई वैक्सीन पूरी तरह संक्रमण को रोक नहीं पाती, लेकिन यह गंभीर बीमारियों और लंबे समय तक चलने वाले कोविड के खतरे को बहुत हद तक कम कर देती है। येल मेडिसिन के अनुसार, वैक्सीन लगने के बाद अगर कोई संक्रमित होता भी है तो उसके लक्षण हल्के होते हैं और ठीक होने में जल्दी मदद मिलती है।

नई वैक्सीन कौन-कौन सी उपलब्ध हैं?

फाइजर-बायोएनटेक (Comirnaty)

mRNA वैक्सीन

6 महीने से ऊपर सभी उम्र के लिए

2024-25 के KP.2 वैरिएंट के अनुसार अपडेटेड

65 साल से ऊपर के लिए दो डोज लेने की सलाह

मोडर्ना (Spikevax)

mRNA वैक्सीन

सभी उम्र के लिए उपलब्ध

फाइजर जैसी ही सलाहें

नोवावैक्स (Nuvaxovid)

गैर-mRNA वैक्सीन, प्रोटीन आधारित

सिर्फ 65 साल से ऊपर या उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए

JN.1 वेरिएंट के लिए बनी है, लेकिन अन्य वैरिएंट्स पर भी असरदार मानी जाती है

क्या वैक्सीन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं?

हाँ, लेकिन ये आमतौर पर हल्के और कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।

टीके की जगह दर्द या लाल होना

थकान, सिर दर्द, बुखार

mRNA वैक्सीन में बहुत कम मामलों में युवाओं में मायोकार्डाइटिस (दिल की सूजन) हो सकती है

नोवावैक्स से गंभीर एलर्जी की संभावना बहुत कम है

वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है और ये साइड इफेक्ट अस्थायी होते हैं।

येल यूनिवर्सिटी की मुख्य सलाह क्या है?

नई और अपडेटेड वैक्सीन जरूर लगवाएं, खासकर अगर आपकी उम्र 65 साल से ज्यादा है या आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बूस्टर डोज लेना जरूरी है, क्योंकि समय के साथ शरीर की एंटीबॉडी कमज़ोर हो जाती हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण हो सकता है, लेकिन बीमारी गंभीर नहीं होती।

वैक्सीन क्यों बदली गई और क्यों जरूरी है?

कोरोना वायरस अब पहले जैसा नहीं रहा, यह समय के साथ बदल रहा है। इसी वजह से वैक्सीन को भी बदलना पड़ा है। येल यूनिवर्सिटी की रिसर्च साफ बताती है कि नई वैक्सीन अभी भी हमारे लिए सबसे असरदार सुरक्षा है। यह न केवल गंभीर बीमारी से बचाती है, बल्कि लॉन्ग कोविड जैसी दिक्कतों का खतरा भी कम करती है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Former Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story