TRENDING TAGS :
दिल्ली की सियासी जंग में BJP ने बहाये पानी की तरह पैसे, आयें चौंकाने वाले आंकड़े
2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में से 48 सीटों पर 27 साल बाद अपनी सरकार बनाई। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को लगातार दूसरी बिना किसी सीट के संतोष करना पड़ा।
दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद अपना परचम लहराने वाले भाजपा ने जमकर पैसा बहाया। चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में सामने आया है कि केवल भाजपा ने 57.65 करोड़ रुपये खर्च किये। वहीं, तब सरकार में रही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने भी 14.51 करोड़ रुपये खर्च किये। वहीं, लगातार दूसरे चुनाव में खाता न खोल पाने वाली कांग्रेस पार्टी ने भी जमकर पैसै बहाया। पार्टी ने चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों पर भयंकर 46.19 करोड़ खर्च किये।
किसने कहां और कितना किया खर्चा
व्यय रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को कुल 87.79 करोड़ रुपये खर्च करने को मिले थे। इसमें ₹39.15 करोड़ प्रचार पार्टी के प्रचार के लिये और 18.51 करोड़ रूपये विधायक पद के लिये खड़े उम्मीदवारों पर खर्चे गये।
वहीं, सरकार में रही आम आदमी पार्टी चुनाव के दौरान ₹16.10 करोड़ मिले। जिसमें से ₹12.12 करोड़ प्रचार पर और ₹2.39 करोड़ उम्मीदवारों पर खर्च किये गये। कांग्रेस की बात की जाये तो उन्होंने अपने कुल खर्च राशि में से 40.13 करोड़ पार्टी के प्रचार-प्रसार और 6.06 करोड़ विधायक पद के उम्मीदवारों पर लगाये। हालांकि इतने पैस लगाने के बावजूद पार्टी को एक भी सीट चुनाव में नहीं मिली
कांग्रेस ने अपने कुल ₹46.19 करोड़ के खर्च में से ₹40.13 करोड़ प्रचार व जनसंपर्क पर और ₹6.06 करोड़ उम्मीदवारों पर खर्च किए, बावजूद इसके उसे एक भी सीट नहीं मिली।
भाजपा ने 27 साल बाद बनाई सरकार
2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में से 48 सीटों पर 27 साल बाद अपनी सरकार बनाई। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को लगातार दूसरी बिना किसी सीट के संतोष करना पड़ा।


