सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के एक दिन बाद हटाए गए दिल्ली पुलिस कमिश्नर! सतीश गोलचा लेंगे एसबीके सिंह की जगह

सीएम रेखा गुप्ता के थप्पड़ कांड के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से एसबीके सिंह को हटा दिया गया है। बता दें कि उनकी जगह तिहाड़ जेल के डीजी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 21 Aug 2025 5:37 PM IST (Updated on: 21 Aug 2025 6:00 PM IST)
Delhi News
X

Delhi News (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Delhi News: दिल्ली पुलिस के कमिश्नर SBK सिंह को पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब उनकी जगह तिहाड़ जेल के DG सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार की जीम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि सतीश गोलचा का नाम पहले भी कमिश्नर बनने की दौड़ में सबसे आगे था। SBK सिंह मात्र 21 दिन तक ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहे। इसके साथ ही आपको बता दे, बीते बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में हुई भारी चूक हुई थी।

कौन हैं सतीश गोलचा ?

साल 1992 बैच के सतीश गोलचा एक IPS अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुई थी। पिछले साल IPS अधिकारी संजय बेनिवाल के रिटायर होने के बाद सतीश गोलचा को महानिदेशक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। बता दें कि सतीश गोलचा को अपनी निरंतर निष्ठा और सख्त दृष्टिकोण के लिए पहचाना जाता है। सतीश गोलचा इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में DGP के पद भर कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक सतीश गोलचा, इससे पहले दिल्ली पुलिस में DCP, Joint CP और Special CP जैसे बड़े पदभार के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। वे स्पेशल CP (इंटेलिजेंस) के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान लॉ एंड ऑर्डर के प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। बता दें कि उनका लंबा प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव रह चुका है। विशेषकर दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था में। अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए जाने से पहले सतीश गोलचा तिहाड़ जेल के DG के पदभार पर कार्यरत थे।

कौन हैं SBK सिंह?

SBK सिंह साल 1998 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी है। 1 अगस्त 2025 को उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने संजय अरोड़ा की जगह ली थी। बता दें कि जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर आए थे, उस दौरान सुरक्षा नेतृत्व के रूप में एसबीके सिंह ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। एसबीके सिंह दिल्ली पुलिस में 36 सालों तक कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story