TRENDING TAGS :
गुप्तांगों से बह रहा था खून... गाल पर दांतों के निशान..., नाले से निर्वस्त्र मिली मासूम, दरिंदगी की हद पार
West Bengal Rape Case: हवस में अंधे हो चुके दरिंदे ने मासूम का अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए मासूम को नाले में फेंक दिया।
West Bengal Rape Case
West Bengal Rape Case: पश्चिम बंगाल के हुगली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चार साल मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। तभी हवस में अंधे हो चुके दरिंदे ने मासूम का अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए मासूम को नाले में फेंक दिया। पुलिस को मासूम बेहद दयनीय स्थिति में नाले से मिली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना हुगली के तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर में घटित हुई। यहां चार साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता के मच्छरदानी में सो रही थी। परिजनों ने दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि मासूम का अज्ञात दरिंदे ने अपहरण कर लिया। इसके बाद मासूम नाले में मिली। बच्ची के गाल पर दांतों के काटने के निशान भी मिले हैं। मासूम के अपहरण हो जाने के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची की काफी खोजबीन की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद जब परिजन स्टेशन के पास बह रहे नाले की तरफ पहुंचे तो वहां मासूम खून से लथपथ हालत में मिली। निर्वस्त्र हालत में मासूम नाले से मिली। उसके गाल पर दांतों से काटने के निशान थे। परिजनों ने तुरंत बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां घंटों इलाज के बाद भी रक्तस्त्राव नहीं रूक रहा था। बावजूद इसके अस्पताल ने मासूम को छुट्टी दे दी।
परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप है। परिजनों को दावा है कि मासूम के गुप्तांगों से लगातार खून बह रहा था। उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद जब परिजन पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां पर भी उन्हें जाने के लिए कहा गया। काफी गुहार के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
विपक्ष ने बोला हमला
चार साल की मासूम बच्ची के साथ जघन्य रेप की घटना के बाद भाजपा नेताओं ने अस्पताल पर धावा बोल दिया। बंगाल विधानसभा में भी विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर आलोचना की। कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की बाढ़ सी आ गयी है। ममता बनर्जी पूरी तरह से विफल मुख्यमंत्री हैं।


