हवाई निगरानी से लेकर पैरा कमांडो तक, कश्मीर इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार, कुलगाम में पिछले तीन दिनों से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ इस साल का सबसे बड़ा आतंक रोधी अभियान हो सकता है।

Shivam Shrivastava
Published on: 3 Aug 2025 8:55 AM IST
हवाई निगरानी से लेकर पैरा कमांडो तक, कश्मीर इस साल का सबसे बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर
X

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ जारी है। जंगलों में भारी गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें अब भी गूंज रही हैं। यह ऑपरेशन इतना व्यापक और चुनौतीपूर्ण है कि सेना के सूत्रों ने इसे इस साल का सबसे बड़ा आतंक रोधी अभियान बताया है।

अब तक की कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि एक जवान के घायल होने की खबर है। घायल जवान का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हाईटेक तकनीक और विशेष बलों की तैनाती

इस ऑपरेशन में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन, और स्पेशल पैरा फोर्स की मदद ली जा रही है। अभियान की निगरानी खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी और सेना की 15वीं कोर के कमांडर कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की टीम में सेना, CRPF और पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) शामिल है।

पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन 1 अगस्त को खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। जब सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी और तलाशी शुरू की तो आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते में तीसरी मुठभेड़

यह इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मार गिराया था। गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को संसद में जानकारी दी थी कि ये तीनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे। इन्होंने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी।

पुंछ में भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

इसके अलावा 31 जुलाई को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास दो और आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, ये आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ करके भारत में प्रवेश कर रहे थे। जिन्हें एलओसी के पास ही ढेर कर दिया गया।

सुरक्षा बल सतर्क, ऑपरेशन जारी

कुलगाम में चल रही मुठभेड़ अब भी पूरी ताकत से जारी है। जंगलों का इलाका और घना होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण है। लेकिन सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले घंटों में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते अभियान को फिलहाल समाप्त नहीं किया गया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

Former Content Writer Mail ID - shivam09231@gmail.comshivam09231@gmail.com

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story