अरब सागर से होगा पाकिस्तान पर हमला, भारत ने पाकिस्तान के पास तैनात किये युद्धपोत, नेवी अलर्ट पर

India Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। नौसेना के युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं और व्यापक सैन्य अभ्यास के जरिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही।

Aditya Jaiswal
Published on: 1 May 2025 5:48 PM IST
Indian Navy
X

Indian Navy test missile amid India-Pak tension (Photo: Indiannavy/X)

India Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर अब समुद्री सीमाओं पर भी साफ देखा जाने लगा है अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा दिया गया है।

इस बीच भारतीय नौसेना अरब सागर के स्पेशल इकनॉमिक जोन में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया है। अभ्यास के दौरान एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों को टेस्ट किया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह अभ्यास सामान्य अभ्यास से कहीं ज्यादा व्यापक और सटीक है। नौसेना के साथ-साथ भारतीय तटरक्षक बल भी गुजरात के तट के पास अग्रिम क्षेत्रों में तैनात हैं।

'कहीं भी, कभी भी, किसी भी हालात में तैयार': भारतीय नौसेना का संदेश

भारतीय नौसेना ने अभ्यास के कुछ वीडियो और तस्वीरें जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए वह हर परिस्थिति में तैयार है। नौसेना ने साफ किया है कि भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मोदी सरकार ने सेना को दी खुली छूट

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को जवाब देने की रणनीति, समय और स्थान तय करने की पूरी स्वतंत्रता दी है भारत ने हमले के बाद कई अहम कदम उठाए हैं। 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द कर दिए गए हैं और अटारी सीमा को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक संबंधों को भी सीमित कर दिया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Next Story