×

LOC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी: पाक ने किया अचानक हमला,सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने सीमा पार से गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की।

Shivani Awasthi
Published on: 17 March 2020 7:40 AM GMT
LOC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी: पाक ने किया अचानक हमला,सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
X

श्रीनगर : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम नहीं हो रहा है। एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस से एक जुट होकर निपट रही है तो वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बात नहीं आ रहा है। जानकारी में मुताबिक, मंगलवार को पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की। वहीं इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना का तड़ कर सामना किया।

मामला, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर का है, जहां पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने सीमा पार से गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की। भारतीय सेना ने भी दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देते हुए फायरिंग की।

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले जीते ये नेता: पार्टी में ख़ुशी की लहर, अब नहीं होगा इलेक्शन

पाकिस्तानी सेना लगातार कर रही गोलाबारी:

बता दें कि इसके पहले भी पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर तोड़ रही है। बीती शनिवार को फायरिंग में एक नागरिक घायल हुआ था तो वहीं शुक्रवार को सैन्य चौकियों को निशाना बनाया था।

-शनिवार को जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में भी पड़ोसी सेना नेसीमा पार से गोलाबारी शुरू कर दी थी। इसके अलावा सेना के निशाने पर सीमा के रिहाइशी इलाका भी रखा। इस दौरान एक नागरिक भी घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: बर्फ में नग्न रहता है ये साधु: फिर भी आह तक नहीं करता है, जानें इनके बारे में

-शुक्रवार को राज्य के मनकोट सेक्टर में आर्मी की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान ने गोलियां तड़तड़ाई थीं। वहीं मोर्टार भी जमकर दागे थे। हालंकि सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान की चौकियों पर हमला कर दिया।

आतंकी भी नापाक साजिशो में जुटे:

इतना ही नहीं आतंकी संगठन भी कश्मीर को दहलाने में लगे हुए हैं। हालाँकि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते ही कई आतंकियों और उनके मददगारों की गिरफ्तारी की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story