रांची में ISIS आतंकी गिरफ्तार: दिल्ली में बड़े ऑपरेशन से दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई!

ISIS Terrorist Arrested: रांची में ISIS के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश की गिरफ्तारी और दिल्ली में चल रहे बड़े ऑपरेशन से सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जानें, पूरी खबर।

Harsh Sharma
Published on: 10 Sept 2025 11:43 AM IST
रांची में ISIS आतंकी गिरफ्तार: दिल्ली में बड़े ऑपरेशन से दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई!
X

ISIS Terrorist Arrested: झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। रांची से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी तलाश दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से कर रही थी। इस संदिग्ध आतंकी को दिल्ली स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। उसे रांची के इस्लामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में एक आतंकी मामले के तहत असहर दानिश की तलाश की जा रही थी, और आखिरकार उसे रांची से पकड़ा गया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके नेटवर्क और आतंकवादी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।

दिल्ली में भी आतंकियों की गिरफ्तारी

रांची से इस गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली में भी आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने 12 से ज्यादा स्थानों पर रेड की है। दिल्ली से भी ISIS का एक अन्य आतंकी गिरफ्तार हुआ है, जिसकी पहचान आफताब के रूप में की गई है। इसके अलावा, 8 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से ISIS के जाल को तोड़ने में मदद मिलेगी, और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए देशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story