TRENDING TAGS :
उपराष्ट्रपति आवास छोड़ेंगे जगदीप धनखड़, अब तक नहीं मिला सरकारी बंगला, जानें नया ठिकाना
Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ अब दिल्ली के छतरपुर एनक्लेव में स्थित निजी आवास पर शिफ्ट करेंगे।
Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद भी अभी जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के आधिकारिक बंगले में ही निवास कर रहे हैं। अभी तक उन्हें कोई सरकारी बंगला आवंटित नहीं हुआ। इस बीच ऐसी खबर मिल रही है कि जगदीप धनखड़ अब दिल्ली के छतरपुर एनक्लेव में स्थित निजी आवास पर शिफ्ट करेंगे। उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 2025 को श्री धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति पद पर इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को इस्तीफा देने का पत्र भेजा था।
अब नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। ऐसे में इससे पहले संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड स्थित उपराष्ट्रपति आवास को उन्हें खाली करना होगा। पिछले साल अप्रैल माह से श्री धनखड़ उपराष्ट्रपति आवास में निवास कर रहे हैं। लेकिन उनके उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देने के बाद भी अब तक कोई सरकारी आवास उन्हें नहीं दिया गया है।
नियम के मुताबिक पर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति अथवा प्रधानमंत्री को टाइप-8 के सरकारी बंगले आवंटित किये जाते हैं। जिसके प्रबंधन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय करता है। हालांकि बताया जा रहा है कि मंत्रालय के अफसरों ने जगदीप धनखड़ से सरकारी आवास को लेकर मुलाकात की थी। लेकिन आवास को लेकर विचार-विमर्श आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में सरकारी आवास आवंटित न होने पर जगदीप धनखड़ अपने निजी मकान में शिफ्ट हो जायेंगे।
जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए किया आवेदन
इस बीच उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा सचिवालय को पूर्व विधायक के पेंशन के लिए आवेदन किया है। श्री धनखड़ कांग्रेस से साल 1993 से लेकर 1988 तक अजमेर के किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। श्री धनखड़ को पहले 35 हजार रुपए पेंशन दी जाती थी। लेकिन नियमों के मुताबिक धनखड़ की आयु 74 साल हो चुकी है। ऐसे में अधिक आयु होने पर उनके पेंशन में 20 फीसदी की वृद्धि होगी। जिसके तहत उन्हें करीब 42 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।


