JEE Advanced परीक्षा में "एक रु गुरु दक्षिणा" वाले आरके श्रीवास्तव ने एक बार फिर लहराया परचम

JEE Advanced 2025 Result: कई आर्थिक रूप गरीब छात्र- छात्राओं ने जेईई परीक्षा में परचम लहराया है ये आरके श्रीवास्तव के सानिध्य में निःशुल्क पढ़कर कामयाब हुए हैं।

Newstrack Network
Published on: 2 Jun 2025 6:46 PM IST
JEE Advanced 2025 Result
X

JEE Advanced 2025 Result (Image Credit-Newstrack)

JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षा में आरके श्रीवास्तव के सानिध्य में निःशुल्क पढ़कर कई आर्थिक रूप गरीब छात्र- छात्राओं ने जेईई परीक्षा में परचम लहराया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून 2025, सोमवार को JEE एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं. वहां पर लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में Mathematics Guru Rk Shrivastava Sir के स्टूडेंट्स ने टॉप रैंक लाकर किया कमाल । एक अच्छा स्टूडेंट एक बेहतर अध्यापक ही तैयार कर सकता है । बच्चों को एक बेहतर कल के लिए तैयार करने में टीचर्स का बड़ा योगदान होता है।


पढ़ाना किसी कला से कम नहीं है और यह रोल भारत के जाने माने टीचर Rk Srivastava बखूबी निभा रहे हैं। आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखो स्टूडेंट्स उनके फैन हैं। इनके पढ़ाने का अंदाज, स्टूडेंट्स को खूब पसंद आता है। RK Srivastava Sir के पढ़ाए हजारों स्टूडेंट्स देश की प्रतिष्ठित आईआईटी कॉलेजों में पहुंचकर अपने सपने को पंख लगा चुके है।

इस बार JEE ADVANCED के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हो रहा Rk Shrivastava के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा,कई आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स ने सिर्फ 1 रु फीस में पढ़कर जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता। जिसमें खुशरूपुर पटना का रहने वाला जयकिशन को ऑल इंडिया रैंक 680 और भागलपुर का रहने वाले दो सगे भाई नीतीश कुमार और कुमार गौरव ने ऑल इंडिया रैंक 683 व 1062 प्राप्त किए है, इसके अलावा पटना के अनिकेत राज का रैंक 1347 , मोकामा बिहार के अभिषेक कुमार का रैंक 1452, गरीब परिवार के आयुष राज का रैंक 3993 , मिताली राज का रैंक 4807 , मुजफ्फरपुर के प्रत्यक्ष राज का रैंक 5827, एवं उत्कर्ष सागर का रैंक 7349 है।

"कौन है चर्चित शिक्षक आरके श्रीवास्तव"


दुनिया के मानचित्र पर पटना (बिहार) के मैथेमेटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इनका पूरा नाम रजनी कांत श्रीवास्तव है। ये भारत के एक मात्र ऐसे शिक्षक होंगे जिनका कोई हेटर्स नहीं मिलेगा,जिन्होंने देश के हर उस बच्चे की मदद करने की सोची जो पढ़ना चाहता है। इन्होंने सिर्फ 1 रु फीस में पढाकर सैकड़ों से अधिक स्टूडेंट्स को आईआईटीयन बना चुके है। भारत के प्रतिष्ठित अखबारों और न्यूज पोर्टल पर इनके बारे में खबरें हमेशा छपती ही रहती है। Google पर सिर्फ "मैथेमेटिक्स गुरु" सर्च करने भर से ही सबसे टॉप पर Rk Shrivastava sir का नाम सामने आ जाता है। आरके श्रीवास्तव गरीब छात्रों को IIT की 1 रु में कोचिंग क्लास देते हैं। वे एक गणितज्ञ होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक भी हैं। आरके श्रीवास्तव एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने गरीब छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देकर उनकी काबिलियत को समझा है।आरके श्रीवास्तव ने सिर्फ 1 रु गुरु दक्षिणा में पढाकर निर्धन स्टूडेंट्स के सपने को साकार कर रहे है।

शिक्षक आरके श्रीवास्तव, जो सिर्फ 1 रु गुरु दक्षिणा में पढाकर IITian बनाने के लिए प्रसिद्ध पा चुके है। इनके इस नेक कार्य हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी राष्ट्रपति भवन में सम्मान और आशीर्वाद इस बिहारी शिक्षक को मिल चुका है।राष्ट्रपति के साथ कि तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।आरके श्रीवास्तव का नाम "वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" और "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में भी दर्ज हो चुका है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story