चमक गयी लाडली बहनों की किस्मत! हर महीने सीधे खाते में आएंगे 1500 रुपये, टारगेट 3000 रुपये तक का...

Ladli Behna Yojana: अब प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपये की बजाय अब 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 Jun 2025 3:40 PM IST
Ladli Behna Yojana
X

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज गुरुवार, 19 जून को लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपये की बजाय अब 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। ये नई व्यवस्था दिवाली से लागू होगी।

महिलाओं को सशक्त बनाना है...

गौरतलब है कि लाडली बहना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले की थी, जिसने BJP की सत्ता में वापसी में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना को और मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं।

अब महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योजना की तीसरी किस्त जबलपुर से जारी की थी। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया था कि जुलाई महीने में रक्षाबंधन के मौके पर 1250 रुपये के साथ अतिरिक्त 250 रुपये, यानी कुल 1500 रुपये महिलाओं को प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिवाली के बाद से हर महीने 1500 रुपये नियमित रूप से दिए जाएंगे।

जल्द ही महिलाओं को 3000 रुपये मिलेंगे हर महीने

मुख्यमंत्री ने ये भी ऐलान किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य इस राशि को भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपये हर महीने करने का है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार पांच साल के लिए आई है और हम इस योजना को और मजबूत करते हुए महिलाओं को 3000 रुपये तक की आर्थिक मदद देना चाहते हैं।" राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के फैसले BJP की महिला वोटबैंक में पकड़ मजबूत करने के मार्ग में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना से काफी राहत मिली है।

बता दे, लाडली बहना योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक रूप मजबूती दे रही है, बल्कि सामाजिक रूप से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। अब दिवाली से हर महीने बढ़ी हुई राशि मिलने की घोषणा ने महिलाओं के चेहरे पर और बड़ी मुस्कान ला दी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story