×

Lucknow News: लखनऊ में मुख़्तार के करीबी पर एलडीए की बड़ी कार्रवाई, आलीशान F1 अस्पताल पर चला बुलडोजर

Lucknow Hospital Demolised: शुक्रवार को सुबह, 05 जनवरी को बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे स्थित आलिशान FI अस्पताल पर एलडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई करने से पहले पूरे अस्पताल को खाली करवा लिया गया था।

ashutosh
Report ashutoshWritten By Viren Singh
Published on: 5 Jan 2024 6:54 AM GMT (Updated on: 5 Jan 2024 6:58 AM GMT)
Lucknow Hospital Demolised
X

 Lucknow Hospital Demolised (सोशल मीडिया) 

Lucknow Hospital Demolised: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्वभाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रदेश में माफियाओं और उससे जुड़ेहुए लोगों पर कानूनी कार्रवाई कर खत्मा करने में लगी हुई है। साथ ही, अवैध से तरीके से बनाई गई बेशकीमती बड़ी-बड़ी इमारतों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त करा रही है। नए साल के कुछ दिन बीतने के बाद शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ मेंकुछ ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिली, जब जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी के एक आलिशान अस्पताल को एलडीए के बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

बर्लिंगटन चौराहे पर था FI अस्पताल

शुक्रवार को सुबह, 05 जनवरी को बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे स्थित आलिशान FI अस्पताल पर एलडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई करने से पहलेपूरे अस्पताल को 24 दिसंबर को ही खाली करवा लिया गया था। इसको अवैध घोषित कर सील कर दिया गया था।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई

FI अस्पताल का ध्वस्तीकरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीचकिया गया। शुक्रवार सुबह एलडीए के अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के आलाअधिकारी सिराज अहमद के FI अस्पताल पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल का ध्वस्तीकरण बुलडोजर से करना शुरू हुआ। एलडीए का कहना है कि यह अस्पताल मानकों केविपरीत बनाया गया था।

FI टावर बिल्डिंग पर भी चलेगा बुलडोजर

इसके अलावा FI अस्पताल के पास बने FI टावर बिल्डिंग को भी ध्वस्त किया जाएगा। यह बिल्डिंग भीसिराज अहमद की है। इसके टावर के दो फ्लोर को एलडीए ने अवैध घोषित किया है। इसको तोड़ने का नोटिस भी दिया जा चुका है। जल्दी ही एलडीए का बुलडोजर FI टावर बिल्डिंग पर भी चल सकता है।


एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि सिराज अहमद के FI टावर बिल्डिंग में 8वें और 9वें फ्लोर पर बने 24 फ्लैट्स और एक पेंट हाउस को बिना एलडीए नक्शे के स्वीकृति के निर्माण किया गया है। अब इसपर कार्रवाई होगी।

पुसिल मुख्तार के इन करीबियों की कर रही खोजबीन

दिन पर दिन मुख्तार के करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जार ही हैं। एक ओर एलडीए मुफिया के करीबियों पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रहा है तोवहीं पुलिस कुछ लोगों की तलाश में लगी हुई है, जैसे ही पकड़ में आते हैं, उन्हें जेल का रास्ता देखना पड़ेगा। दरअसल, मुख़्तार के करीब बिल्डर शोएब इकबाल, मोनिस इकबाल, सिराज अहमद और माइकल के खिलाफ कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज है। मोनिस जेल में है, जबकि बाकी की पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story