देश में बड़ा फेरबदल! गोवा, हरियाणा के नए राज्यपाल किये गए नियुक्त, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का सौंपा गया पदभार

New Governors Appointed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन प्रमुख राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपाल की नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 July 2025 3:03 PM IST (Updated on: 14 July 2025 3:21 PM IST)
New Governors Appointed
X

New Governors Appointed

New Governors Appointed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन प्रमुख राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपाल की नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पी. अशोक गजपति राजू को गोवा की राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लद्दाख की कमान संभालेंगे कविंदर गुप्ता

राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से आज 14 जुलाई यानी सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब उनकी जगह कविंदर गुप्ता इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जानकारी के मुताबिक, प्रो. असीम कुमार घोष देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में गिने जाते हैं और विभिन्न संस्थानों में प्रशासनिक अनुभव भी रखते हैं। वहीं, पी. अशोक गजपति राजू पूर्व में भी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और लंबे वक़्त से राजनीति में सक्रिय हैं।

केंद्र सरकार की प्रशासनिक रणनीति में नई पहल

बता दे, इन सभी नियुक्तियों को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही संबंधित पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। यह फेरबदल केंद्र सरकार की प्रशासनिक रणनीति का महत्वपूर्ण भाग माना जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई ऊर्जा और नेतृत्व देने का प्रयास किया जा रहा है।

गोवा के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे गजपति राजू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की है। अब तक पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह प्रेसीडेंट ने पी. गजपति राजू को ये जिम्मा सौंपा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story