औवेसी ने चल दी बाजी, महागठबंधन का मटिया-मेट होना तय, तेजस्वी हो जायेंगे सत्ता से दूर

AIMIM ने बिहार चुनाव के लिए पहली सूची जारी की। 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, कांग्रेस-राजद को नुकसान संभव।

Shivam
Published on: 12 Oct 2025 12:06 PM IST
औवेसी ने चल दी बाजी, महागठबंधन का मटिया-मेट होना तय, तेजस्वी हो जायेंगे सत्ता से दूर
X

बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं और सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर रही हैं। इसी बीच, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपनी पहली प्रत्याशी सूची जारी कर दी है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज से पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने बिहार में धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का प्रयास किया, लेकिन बड़े गठबंधन दलों के सहयोग न मिलने के कारण तीसरा गठबंधन बना।

उन्होंने बताया कि AIMIM किशनगंज के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, गया, मोतिहारी, नवादा, जमुई, भागलपुर, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज जैसे जिलों की कई सीटों पर भी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इन जिलों और सीटों पर AIMIM के प्रत्याशी होंगे:

• किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज

• पूर्णिया: अमौर, बायसी, कस्बा

• कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा

• अररिया: जोकीहाट, अररिया

• गया: शेरघाटी, बेला

• मोतिहारी: ढाका, नरकटिया

• नवादा: शहरी विधानसभा

• जमुई: सिकंदरा

• भागलपुर: भागलपुर, नाथनगर

• सीवान: सीवान विधानसभा

• दरभंगा: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौराबौराम

• समस्तीपुर: कल्याणपुर

• सीतामढ़ी: बाजपट्टी

• मधुबनी: बिस्फी

• वैशाली: महुआ

• गोपालगंज: गोपालगंज विधानसभा

AIMIM ने हाल ही में बिहार की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा है। इस कदम से कांग्रेस और राजद को नुकसान होने की संभावना है, जबकि भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।

बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और यह 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी। फिलहाल, केवल जनसुराज ने 51 और AIMIM ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story