×

अवार्ड वापसी शुरू: ऐसे किया किसानों का समर्थन, दिग्गजों ने लौटाया पद्य विभूषण

कृषि सुधार कानून संसद से पारित होने पर अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था और केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद छोड़ दिया था। अब प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस लौटाया है।

Newstrack
Published on: 3 Dec 2020 10:10 AM GMT
अवार्ड वापसी शुरू: ऐसे किया किसानों का समर्थन, दिग्गजों ने लौटाया पद्य विभूषण
X
अवार्ड वापसी शुरू: ऐसे किया किसानों का समर्थन, दिग्गजों ने लौटाया पद्य विभूषण

लखनऊ। केंद्र की एनडीए सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अकाली दल के प्रमुख व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण सम्मान लौटाते हुए कहा कि किसानों का सम्मान नहीं है तो उन्हें सरकार से कोई सम्मान नहीं चाहिए।

कृषि सुधार कानून संसद से पारित होने पर अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था और केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद छोड़ दिया था। अब प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस लौटाया है। अकाली दल से निष्कासित पंजाब के प्रमुख नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान वापस करने का ऐलान किया है।

प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण सम्मान

दिल्ली के बाहर डेरा डाले किसानों को देश के विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के संगठन ने भी बृहस्पतिवार की दोपहर में किसान आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया। दोपहर बाद में अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल के सम्मान वापस लौटाने की खबर आई। पता चला है कि उन्होंने राष्ट्रपति को तीन पन्ने की चिठ्ठी लिखकर अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस करने की बात कही है।

padam vibhooshan

किसान अपने हक की मांग के लिए सरकार के दरवाजे पर

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को अपने हक की मांग के लिए सरकार के दरवाजे पर आकर बैठना पड़ रहा है। जो केंद्र सरकार किसानों का सम्मान नहीं कर सकती है उससे मिला सम्मान रखने का कोई औचित्य नहीं है। यह सम्मान भी मुझे किसानों के लिए काम करने से मिला है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि मैं इतना गरीब हूं कि किसानों के आंदोलन में त्याग करने के लिए मेरे पास इस अवार्ड के सिवा कुछ नहीं है।

ये भी देखें: मास्क न पहनने वालों से सेवा कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर SC ने लगाई रोक

हरसिमरत कौर ने छोड़ा था मंत्रिमंडल

संसद से कृषि सुधार के तीन कानून पारित होने के बाद अकाली दल ने एनडीए गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था। अकाली दल की ओर से केंद्र की मोदी सरकार में शिरकत करने वाली हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया था। अब प्रकाश सिंह बादल ने अपना अवार्ड वापस लौटाया है।

Sukhdev Singh Dhindsa

सुखदेव सिंह ढींढसा भी लौटाएंगे सम्मान

अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने का ऐलान किया है। किसान आंदोलन के समर्थन में उन्होंने कहा है कि वह अपना पद्म भूषण सम्मान राष्ट्रपति के पास भेज रहे हैं। किसान आंदोलन में शामिल किसान संगठनों ने एक दिन पहले ऐलान किया था कि अगर सरकार हमारी बात नहीं मानेगी तो सभी खिलाड़ी और सैनिक अपना सम्मान वापस लौटा देंगे। इसके बाद ही प्रकाश सिंह बादल और सुखदेव ढींढसा के सम्मान लौटाने की खबर सामने आई है।

ये भी देखें: अब राजनीति में रजनी: कर इस पार्टी में एंट्री, जनवरी में होगा बड़ा ऐलान

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story