Modi कैबिनेट के 4 महाफैसले, महाराष्ट्र-गुजरात को ₹19,919 करोड़ का तोहफा, पुणे मेट्रो और लोकल...

PM Modi Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट ने पुणे मेट्रो विस्तार, रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण की स्कीम और रेलवे के दो अहम प्रोजेक्ट मुंबई के पास बदलापुर-कर्जत लाइन और गुजरात की द्वारका लाइन को मंजूरी दी है।

Aditya Jaiswal
Published on: 26 Nov 2025 4:59 PM IST (Updated on: 26 Nov 2025 5:04 PM IST)
Modi कैबिनेट के 4 महाफैसले, महाराष्ट्र-गुजरात को ₹19,919 करोड़ का तोहफा, पुणे मेट्रो और लोकल...
X

PM Modi Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में अभूतपूर्व बदलाव लाने के लिए एक साथ चार बड़े और दूरगामी फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 19,919 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने पुणे मेट्रो विस्तार, रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण की स्कीम और रेलवे के दो प्रोजेक्ट मुंबई के पास बदलापुर-कर्जत लाइन और गुजरात की द्वारका लाइन को मंजूरी दी है।

पुणे मेट्रो पर सबसे बड़ा दांव

ट्रैफिक जाम से जूझ रहे पुणे शहर के लिए सबसे बड़ी राहत है। कैबिनेट ने पुणे मेट्रो फेज-1 के विस्तार के लिए सबसे बड़ा बजट 9,858 करोड़ मंजूर किया है। इसके तहत शहर के भीतर 32 किलोमीटर नई लाइन बिछाई जाएगी, जो खराड़ी से खड़कवासला और नल स्टॉप से मणिक बाग तक जाएगी। इस विस्तार के बाद पुणे का मेट्रो नेटवर्क 100 किलोमीटर के आंकड़े को पार कर जाएगा।

भविष्य में रेयर अर्थ मैग्नेट

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए सरकार ने रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) स्कीम को पास किया है, जिसके लिए 7,280 करोड़ का भारी-भरकम बजट रखा गया है। यह स्कीम भारत में हाई-टेक मैग्नेट बनाने पर केंद्रित है। ये मैग्नेट इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और मोबाइल फोन जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं। फिलहाल भारत इसके लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। यह फैसला देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा।

कनेक्टिविटी होगी मजबूत

गुजरात के तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा तोहफा मिला है। ओखा से कनालूस रेलवे लाइन को डबल करने की मंजूरी मिली है। उसके लिए 1,457 करोड़ के प्रोजेक्ट से 159 किलोमीटर लंबी लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, जिससे देवभूमि द्वारका की यात्रा आसान होगी। मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए कैबिनेट ने बदलापुर और कर्जत के बीच तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी दी है। ये 1,324 करोड़ की लागत से बनने वाली लाइनें लोकल और मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक देंगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Next Story