TRENDING TAGS :
Independence Day 2025: भारत बना UPI का बॉस! डिजिटल पेमेंट में अमेरिका को पछाड़ा, पूरा विश्व हैरान...
Independence Day 2025: आज शुक्रवार को देश की स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लाल किले से देश की विजय गाथा की झलक दिखाई। प्रधानमंत्री ने देश के विकास की तस्वीर को देश के सामने उजागर किया, उन्होंने डिजिटल पेमेंट UPI के बारे में देशवासियों को महत्वपूर्ण बातें बताई।
PM Modi on UPI (photo credit: social media)
Independence Day 2025: आज शुक्रवार को देश की आजादी का 79वें वर्षगांठ है, जिसे पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस शानदार मौके पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के लाल किले से देश की विजय गाथा की झलक देश के सामने उजागर किया। प्रधानमंत्री ने देश की तरक्की की तस्वीर को देश के सामने रखा, उन्होंने देश के डिजिटल पेमेंट UPI को जिक्र करते हुए कहा, भारत के UPI प्लेटफॉर्म ने पूरे विश्व को चौंका दिया है।
भारत की UPI ताकत के सामने अमेरिका ने भी घुटने टेक लिए हैं। यदि पीएम मोदी के संबोधन को आंकड़ों को देखा जाए तो आप गर्व से भर जाएंगे। भारत का UPI पेमेंट डिजिटल पेमेंट के मामले में पहले नंबर पर है। विश्व का तकरीबन 50 फीसदी रियल टाइम ट्रांजैक्शन इसी UPI के माध्यम से होता है। भारत को टैरिफ का डर दिखाने वाले अमेरिका की जितना जनसंख्या है, उससे ज्यादा भारत एक दिन में UPI ट्रांजैक्शन करता है।
UPI ने बनाया भारत को बनाया विश्व का डिजिटल पेमेंट का लीडर
भारत ने तेज और सरल डिजिटल पेमेंट के मामले में विश्व भर के बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ग्लोबल फास्ट पेमेंट लीडर बन गया है। UPI यानी 'यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस' के दम पर भारत पूरे विश्व के देशों को पीछे छोड़ दिया है। यदि केवल एक दिन के आंकड़ों को देखा जाए तो अमेरिका की आबादी तकरीबन 341.2 मिलियन थी, जबकि 2 अगस्त को भारत में एक दिन के अंदर 707 मिलियन UPI ट्रांजेक्शंस हुए, यानी अमेरिकी की कुल अबादी से अधिक।
भारत का UPI कितना दम है
भारत के UPI की ताकत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने अमेरिका के VISA को भी पीछे छोड़ दिया है। UPI के माध्यम से हर दिन 640 मिलियन यानी 64 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन प्रक्रिया हो रही है। इस आंकड़े ने पूरे विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे VISA को पछाड़ दिया है, जो प्रतिदिन लगभग 639 मिलियन ट्रांजैक्शन करती है।
विश्व के कुल डिजिटल ट्रांजैक्शन में भारत के UPI की भागीदारी लगभग 85 फीसदी है। UPI का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 49 करोड़ से अधिक है। बता दे, इस वक़्त इससे 6.5 करोड़ व्यापारी जुड़े हुए हैं, 675 से अधिक बैंक इसके साथ कनेक्ट हैं। सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात ये है कि भारत का UPI विश्व के 7 से अधिक देशों में पहुंच चुका है।


