TRENDING TAGS :
Public Holiday: मई के पहले हफ्ते ही लंबी छुट्टी, बैंक समेत जानें क्या-क्या रहेगा बंद और क्यों
Public Holiday: कल 1 मई को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके लिए RBI ने दिशानिर्देश भी जारी किए है।
1 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
Public Holiday: देश के कई हिस्सों में कल यानी 1 मई, 2025 को बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। दरअसल, कल अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है। ऐसे में श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सम्मान के तौर पर देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यानी कुछ राज्यों में बैंक खुलेंगे तो कहीं बंद रहेंगे। आइये जानते हैं।
1 मई को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
अगर आप कल 1 मई को बैंक जाने का विचार कर रहे हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके राज्य में बैंक बंद है या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों के मुताबिक, मजदूर दिवस के मौके पर भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी है, इसलिए इन दोनों राज्यों में कल बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल, गोवा और बिहार में भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं कुछ राज्यों में 1 मई को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कई सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने की घोषणा की गई।
1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन की छुट्टी ऐसे करें एन्जॉय
अगर आप मई के पहले हफ्ते लंबी छुट्टी को एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने ऑफिस से बस एक दिन की छुट्टी लेनी होगी। मजबूर दिवस के मौके पर 1 मई को छुट्टी पहले से ही रहेगी। इसके बाद 2 मई को आप स्कूल या ऑफिस से छुट्टी ले लीजिए, अगले दिन 3 और 4 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। ऐसे में सिर्फ एक दिन की छुट्टी (2 मई) लेने से आप 1 मई से लेकर 4 मई तक का लॉन्ग वीकेंड का मजा ले पाएंगे। इस दौरान आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।


