TRENDING TAGS :
भैया! ये क्या कर रहे हो...मत करो..., रेपिडो राइडर ने महिला यात्री के साथ की ‘घटियापन’ की हदें पार
Rapido Rider Molests Woman: पीड़िता ने लिखा कि रेपिडो राइडर ने उसके पैरों को टच करने की कोशिश की। लेकिन वह रास्ते में होने के कारण इस हरकत को समझ नहीं सकी।
Rapido Rider Molests Woman
Rapido Rider Molests Woman: बेंगलुरू में एक महिला यात्री ने रैपिडो राइडर पर गंदी हरकत करने का अरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में विल्सन थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने के बाद विल्सन पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं अभी तक रैपिडो की ओर से इस पूरे मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुद के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत के बारे में बताया। पीड़िता ने लिखा कि उसने चर्च स्ट्रीट से पीजी वापस जाने के लिए रैपिडो बुक किया था। तय समय पर रेपिडो राइडर वहां पहुंच गया और वह उसके साथ चली गयी। रास्ते में रेपिडो राइडर ने उसके पैरों को टच करने की कोशिश की। लेकिन वह रास्ते में होने के कारण इस हरकत को समझ नहीं सकी।
लेकिन जब दोबारा राइडर ने टच किया तो पीड़िता ने कुछ बोला नहीं बस मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। लेकिन जब बार-बार रेपिडो राइडर इसी तरह की गंदी हरकत करता रहा तब पीड़िता ने उससे बोला कि भैया, ये आप क्या कर रहे हो, मत करो। उसके ऐसा कहने पर भी वह नहीं माना और लगातार घटिया हरकत करता ही रहा। पीड़िता के मुताबिक जब वह पीजी पहुंची तो वहां पर मौजूद एक शख्स ने राइडर की हरकत को नोटिस किया।
उसने पूछा किया आखिर हो क्या रहा है। इस पर पीड़िता ने उसे बता दिया तब शख्स ने राइडर से पूछा। उस समय राइडर ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही। लेकिन जाते हुए उसने रास्ते में महिला को उंगली दिखायी। जिससे वह डर गयी। महिला के मुताबिक उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करायी है। साथ ही यह भी कहा कि वह अपनी आपबीती इसलिए साझा की है ताकि किसी और महिला को इस तरह के गंदे अनुभव से न गुजरना पड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


