TRENDING TAGS :
अभी मेरी हालत बहुत खराब है...CBI चार्जशीट दाखिल होते ही अस्पताल पहुंचे सत्यपाल मलिक, बोले- स्थिति बहुत गंभीर
Satyapal Malik Hospitalised: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि उनकी स्थिति बहुत गंभीर है।
Satyapal Malik Hospitalised
Satyapal Malik Hospitalised: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी। फोटो में सत्यपाल मलिक अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज ही CBI ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले पर चार्जशीट दाखिल की, जिसके बाद उन्होंने अपने हेल्थ अपडेट दी।
सत्यपाल मलिक ने अस्पताल से शेयर की फोटो
सत्यपाल मलिक ने एक्स अकाउंट पर अस्पताल से फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने बताया कि बहुत से शुभचिंतकों का फोन आ रहा है, लेकिन वह उन्हें उठाने में असमर्थ हैं, क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब है। सत्यपाल मलिक के पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। मैं 11 मई से संक्रमण की शिकायत के चलते राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हूं। अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है।'
आज ही CBI ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज ही सत्यपाल मलिक समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। यह मामला 2019 में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ा में चिनाब नदी पर प्रस्तावित जलविद्युत परियोजना के लिए करीब 2,200 करोड़ रुपये के अनुबंध के आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। उस वक्त सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे। इस मामले में सीबीआई ने अप्रैल 2022 में FIR दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि परियोजना के सिविल वर्क्स के ठेके के आवंटन में ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। CBI ने शक के आधार पर सत्यपाल मलिक से पूछताछ की और उनके आवास समेत 30 जगहों पर छापेमारी की थी।
चार्जशीट में सत्यपाल के अलावा नवीन कुमार चौधरी (पूर्व अध्यक्ष, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड), पूर्व अधिकारी एमएस बाबू, एमके मित्तल, अरुण कुमार मिश्रा, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (ठेके देने वाली कंपनी), राजीव दहिया (सत्यपाल मलिक के पूर्व प्रेस सचिव) के नाम शामिल हैं।


