Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत

Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वामी मंदिर में एकादशी के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई।

Gausiya Bano
Published on: 1 Nov 2025 12:40 PM IST (Updated on: 1 Nov 2025 2:57 PM IST)
Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत
X

Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार की सुबह श्रद्धा का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। कासीबुग्गा स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर उमड़े हजारों श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही पलों में यह भीड़ भगदड़ में तब्दील हो गई।

एकादशी पर उमड़ी भीड़ बनी हादसे की वजह

कार्तिक मास की एकादशी पर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, व्यवस्था संभालना मुश्किल होता गया। पुलिस और प्रशासन के सभी इंतजाम उस उमस और भीड़ के सामने बेअसर साबित हुए। इसी बीच अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

मंदिर परिसर में मचा हाहाकार

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है, वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

CM ने जताया गहरा दुख

भगदड़ की घटना सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।


मुख्यमंत्री ने आगे अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story