×

Maharashtra News: पहले पत्नी का कर दिया कत्ल फिर क्या सह न पाया गम, पति की ऐसी मौत कैसे? बड़ी गुत्थी

Maharashtra News: ठाणे शहर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 51 वर्षीय पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद वह भी जमीन पर गिर पड़े और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई

Jugul Kishor
Published on: 2 Sep 2023 5:55 AM GMT (Updated on: 2 Sep 2023 7:01 AM GMT)
Maharashtra News: पहले पत्नी का कर दिया कत्ल फिर क्या सह न पाया गम, पति की ऐसी मौत कैसे? बड़ी गुत्थी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Maharashtra News: ठाणे शहर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 51 वर्षीय पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद वह भी जमीन पर गिर पड़े और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान दिलीप साल्वी और उनकी पत्नी प्रमिला के रूप में हुई।

पहले पत्नी को मारी गोली, फिर आ गया हार्ट अटैक

पुलिस ने बताया कि ये घटना ठाणे जिले के कलवा कुंभार अली स्थित यशवंत निवास बिल्डिंग में हुई। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी रिवॉल्वर निकाल और अपनी पत्नी पर दो गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, साल्वी भी जमीन पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस टीम के साथ डीसीपी गणेश गावड़े मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होने बताया कि इस घटना की असली वजह क्या है अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। इस घटना के पीछे की असली वजह क्या है और दोनों की मौत की असली वजह क्या है। किसने किस पर गोली चलाई है। ये हत्या है या आत्महत्या है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका अभी जवाब नहीं मिल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

डीसीपी गणेश गावड़े ने बताया कि दिलीप एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। इनके परिवार के कई लोग स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। इसके अलावा कई परियोजनाओं का नाम उनके पिता स्वर्गीय यशवंत राम साल्वी के नाम पर रखा गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story