चेन्नई से उड़ान भरी, लेकिन लंदन पहुंचने से पहले लौट आया विमान! 209 यात्रियों की सांसें अटकीं

चेन्नई से लंदन जा रही फ्लाइट तकनीकी दिक्कत के कारण बीच रास्ते से लौटी, 209 यात्री सुरक्षित। जानिए इंडिगो की फ्लाइट में क्या हुआ था।

Harsh Sharma
Published on: 22 Jun 2025 12:15 PM IST (Updated on: 22 Jun 2025 12:16 PM IST)
चेन्नई से उड़ान भरी, लेकिन लंदन पहुंचने से पहले लौट आया विमान! 209 यात्रियों की सांसें अटकीं
X

रविवार को लंदन जा रही एक फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला ऑपरेशन से जुड़ी तकनीकी वजहों से लिया गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है।

फ्लाइट में आई गड़बड़ी

चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि लंदन जा रहे विमान में करीब 209 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी कारणों से विमान को वापस लौटना पड़ा। अब इन यात्रियों के लिए दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

इंडिगो फ्लाइट में भी आई थी परेशानी

कुछ दिन पहले इंडिगो की फ्लाइट में भी ऐसी ही परेशानी सामने आई थी। गुरुवार रात गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 168 यात्री सवार थे। पायलट ने ईंधन कम होने की वजह से 'MAYDAY' यानी संकट की चेतावनी दी थी।

लैंडिंग में आई दिक्कत

यह फ्लाइट शनिवार शाम 4:40 बजे गुवाहाटी से रवाना हुई थी और चेन्नई में 7:45 बजे लैंड करने वाली थी। लेकिन लैंडिंग के दौरान जब विमान का पहिया रनवे से छूने ही वाला था, तो पायलट ने अचानक "गो-अराउंड" का फैसला लिया यानी दोबारा उड़ान भर ली।

MAYDAY’ कॉल से डरे यात्री

एक सूत्र के अनुसार, जब विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट से 35 मील दूर था, तब पायलट ने 'MAYDAY' की कॉल दी। एक यात्री ने बताया कि विमान की अचानक ऊंची उड़ान ने लोगों को डरा दिया। कई यात्री सीट से चिपक गए और काफी घबराहट का माहौल बन गया।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story