पंजाब में दर्दनाक हादसा, होशियारपुर में अनियंत्रित बस पलटी, आठ लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Hoshiarpur Road Accident: होशियारपुर में सोमवार दोपहर दर्दनाक घटना घटित हो गयी। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

Newstrack Network
Published on: 7 July 2025 1:42 PM IST (Updated on: 7 July 2025 2:15 PM IST)
punjab road accident
X

punjab road accident

Hoshiarpur Road Accident: पंजाबः पंजाब के होशियारपुर में सोमवार दोपहर दर्दनाक घटना घटित हो गयी। यहां दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सागर के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

होशियारपुर में हुए सड़क हादसे की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार होने के चलते बस पलट गयी। फिलहाल पुलिस अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। सड़क हादसे में बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने वाले प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि वह घर के बार ही खड़े थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बस के अंदर से महिलाओं और बच्चों के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए एक-एक कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जिसमें आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं बस में सवार कई यात्रियों की हालत नाजुक थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story