×

एक व्यक्ति ने मंगाए 9 हजार से अधिक कॉन्डोम, आधी रात में बिकीं 3 करोड़ से अधिक मैगी, ये हैं 2023 के रोचक खुलासे

Blinkit Trends: साल 2023 में साउथ दिल्ली के एक व्यक्ति ने कुल 9,940 कांडोम का आर्डर दिया। ढींढसा ने खुलासा किया कि साल 2023 के आखिरी दिनों यानी 25 से 31 दिसंबर तक लोगों ने शॉट ग्लास, नींबू व करेला सहित कई उत्पादों की बिक्री अपने चरम पर रही।

Viren Singh
Published on: 1 Jan 2024 9:43 AM GMT
Blinkit Trends
X

Blinkit Trends (सोशल मीडिया) 

Blinkit 2023: जब से लोगों को घर बैठे ऑनलाइन सामनों की डिलीवरी की सुविधा मिलने लगी है, तब से लोग दनादन ऑर्डर दिए जा रहे हैं। ई-कॉर्मस कंपनियां इन ऑर्डर के डेटा रखती हैं और साल के आखिरी दिनों में इन डेटा को जारी करती हैं, जिसके बाद कुछ ऐसी रोचक जानकारी सामने आती है, जिसको पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। एक व्यक्ति ने एक बार में 81 कंडोम घर में मंगाए हैं, जबकि दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने साल 2023 में 9 हजार बार से अधिक ऑनलाइन कंडोम का ऑर्डर किया। इतना ही, पूरे साल लोगों ने आधी रात के बाद करीब 3 करोड़ से अधिक मैगी का ऑर्डर दिया। इसका बात खुलासा ई-कॉर्मस कंपनी ब्लिंकिट ने किया।

ब्लिंकिट के संस्थापक ने किया खुलासा

ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींढसा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि 2023 को अलविदा कहने के दौरान एक ही व्यक्ति ने एक बार में 81 कंडोम अपने घर मंगाए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह ऑर्डर खुद के उपयोग के लिए मांगाए हैं या फिर यौनकर्मियों को बांटने के लिए ऑर्डर दिया। बता दें कि ब्लिंकिट को पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था।

एक व्यक्ति ने मांगाए 9 हजार से अधिक कंडोम

इसके अलावा ब्लिंकिट ने 2023 में हुए ऑर्डर के आंकड़ों का का भी खुलासा किया। इसके बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। ब्लिंकिट के मिली जानकारी की मुताबिक, साल 2023 में साउथ दिल्ली के एक व्यक्ति ने कुल 9,940 कांडोम का आर्डर दिया। ढींढसा ने खुलासा किया कि साल 2023 के आखिरी दिनों यानी 25 से 31 दिसंबर तक लोगों ने शॉट ग्लास, नींबू व करेला सहित कई उत्पादों की बिक्री अपने चरम पर रही। 31 दिसंबर की शाम ब्लिंकिट ने 2 लाख से अदिक शीतल पेय पदार्थों की डिलिवरी की। लोगों ने चखनों का भी खुब ऑर्डर दिया। इसमें भुजिया, मूंगफली जैसे कई खाद्य पदार्थ शामिल है।

गुरुग्राम में रही सबसे अधिक लाइटर की मांग

ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023 से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम में साल 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया गया। इसके अलावा वहां टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) का भी ऑर्डर अधिक रहा। कंपनी से साल 2023 में शराब पीने के बाद सुबह होने वाले हैंगओवर से बचने के लिए करीब 30,02,080 पार्टी स्मार्ट टैबलेट के ऑर्डर दिये गए।

आधी रात के बिकी करीब 3 करोड़ मैगी

इसके अलावा ब्लिंकिट से बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने 2023 में आईफोन 15 प्रो मैक्स, लेज का एक पैकेट और छह केले का ऑर्डर दिया। 15 प्रो मैक्स की कीमती भारत में 1,59,900 लाख रुपये है। ब्लिंकिट ने आधी रात में करीब साल भर में 3,20,04,725 मैगी पैकेट वितरित की, जो अपने आपमें चौंकाने वाला आंकड़ा है। साल 2023 मे लोगों ने इस कंपनी 80,267 गंगाजल से भरी बोतलों का आर्डर दिया।

साल में दिया 17 हजार किलो चावल ऑर्डर

हैदराबाद एक व्यक्ति ने बीते साल 17 हजार किलो से अधिक चावल का आर्डर दिया। एक व्यक्ति ने पूरे ब्लिंकिट से 2023 में 17,009 किलोग्राम चावल का ऑर्डर दिया। एक ग्राहक ने एक महीने में 38 अंडरवियर का व एक अन्य ग्राहक ने 972 मोबाइल चार्जर का ऑर्डर दिया।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story