कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी..., नंबर गेम का खेल, आज होगा फैसला

Vice Presidential Election 2025: मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक मतदान होगा। आज ही शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और फिर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Newstrack Network
Published on: 9 Sept 2025 8:08 AM IST
Vice Presidential Election 2025
X

Vice Presidential Election 2025

Vice Presidential Election 2025: भारत के नए उपराष्ट्रपति के लिए आज (09 सितंबर 2025) को मतदान होना है। मंगलवार सुबह दस बजे से लेकर सायं पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद आज ही शाम छह बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और फिर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं।

वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉम की तरह से रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी चुनाव मैदान में हैं। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के मौजूदा 781 सदस्य मतदान करेंगे। राजनीतिक गणित और संख्या बल के हिसाब से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के 324 वोट हैं। ऐसे में जीत का अंतर 100-125 के बीच ही रह सकता है।

वोट डालने के लिए स्वतंत्र होते हैं सांसद

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए और इंडिया दोनों को ही अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। सांसद अपनी स्वेच्छा से मतदान करने लिए स्वतंत्र होते हैं। हालांकि पार्टी लाइन के हिसाब से ही मतदान किया जाता है। लेकिन कुछ चुनावों में क्रॉस वोटिंग भी होती रही है।

इस बार भी क्रॉस वोटिंग की संभावना जतायी जा रही है। वर्तमान में संसद के दोनों सदनों राज्यसभा में 239 और लोकसभा में 542 सांसद हैं। इस तरह निर्वाचक मंडल में कुल 781 सदस्य हैं। लेकिन जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी को 391 का आंकड़ा छूना होगा। जिसमें एनडीए के पास कुल 425 सांसद हैं। वहीं उसे कुछ अन्य दलों के वोट मिल सकते हैं।

वाईएसआरसीपी एनडीए के साथ

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी से इंडिया ब्लॉक को झटका मिला है। वाईएसआरसीपी ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट डालने का ऐलान किया है। वाईएसआरसीपी के राज्य सभा में 7 और लोकसभा में 4 सदस्य हैं। इस तरह एनडीए के समर्थन में कुल 436 सदस्य हो गये हैं। बीजेपी का यह पूरा भरोसा है कि आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल भी एनडीए के समर्थन में ही मतदान करेगीं।

वहीं बीआरएस और बीजेडी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संभावना यह जतायी जा रही है कि बीआरएस मतदान में शामिल ही न हो। वहीं बीजेडी एनडीए का पक्ष में मतदान कर सकती है। बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक इस समय दिल्ली में ही हैं। ऐसे में उनसे मतदान में एनडीए के समर्थन देने को लेकर बात हो सकती है।

लोकसभा के निर्दलीय सदस्य किसे करेंगे वोट

लोकसभा में वर्तमान में सात निर्दलीय सदस्य हैं। जिसमें से तीन एनडीए या इंडिया किसे अपना समर्थन देंगे। इसको लेकर अभी तक कुछ पक्का नहीं हो सका है। वहीं अकाली दल, जेडपीएम और वीओटीटीपी के एक-एक सांसदों को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है।

पिछले चुनावों पर नजर डालें

साल 2022 में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों से हराया था। इस बार जीत का अंतर बड़ा नहीं होगा। वजह यह है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार विपक्ष मजबूत स्थिति में है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story