TRENDING TAGS :
Religious Conversion: अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शुरू किया 24x7 कॉल सेंटर, अलग-अलग राज्यों के लिए जारी हुए हेल्प लाइन नंबर
Religious Conversion: संगठन ने देशभर में चल रहे धर्मांतरण के खिलाफ सनातन हेल्प लाइन सेवा के नाम से 24x7 कॉल सेंटर सेवा की शुरुआत की है।परिषद का कहना है कि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, जहां पुरुष व महिला दोनों को तैनात किया गया है।
illegal religious conversion 24x7 helpline
Religious Conversion: देश भर में तेजी के साथ चल रहे अवैध धर्मांतरण के खेल को उजागर करने वाले विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की ओर से सोमवार को अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए देशभर में विशेष हेल्प लाइन सेवा शुरू की गई है। संगठन ने देशभर में चल रहे धर्मांतरण के खिलाफ सनातन हेल्प लाइन सेवा के नाम से 24x7 कॉल सेंटर सेवा की शुरुआत की है।
परिषद का कहना है कि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, जहां पुरुष व महिला दोनों को तैनात किया गया है। विशेष रूप से उतरौला के छांगुर बाबा मामले और आगरा पीड़िता के लिए डेस्क बनाई गई हैं। कॉल सेंटर को पूरी तरह सक्रिय बताते हुए परिषद के गोपाल राय ने बताया कि देवरिया से एक युवती के अपहरण की कॉल आई, जिसकी सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शुरू किया 24x7 कॉल सेंटर। अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए उठाया कदम। अलग-अलग राज्यों के लिए जारी हुए हेल्प लाइन नंबर।#conversion #religionconversioncase pic.twitter.com/gKx018hvZp
— Newstrack (@newstrackmedia) July 21, 2025
धर्मांतरण पर फुल टाइम नजर: कॉल सेंटर की शुरुआत
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामलों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए कॉल सेंटर शुरू किया है। यह कॉल सेंटर 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय रहेगा। परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार, जो भी धर्मांतरण का शिकार हो या उसे कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, वह सीधे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।इस कॉल सेंटर में देशभर के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर, नागालैंड आदि के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। हर डेस्क पर पुरुष और महिला कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि पीड़ित को संवेदनशीलता के साथ सहायता मिल सके।
छांगुर बाबा और आगरा केस के लिए बनाई गई स्पेशल डेस्क
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उतरौला के चर्चित छांगुर धर्मांतरण केस और आगरा की पीड़िता के लिए दो विशेष डेस्क स्थापित किए हैं। यहां ऐसे मामलों की जानकारी लेकर कार्रवाई और पुलिस समन्वय किया जा रहा है। संगठन इन डेस्क के ज़रिए पुराने केसों की भी निगरानी कर रहा है।
देवरिया केस में मिली कॉल, पुलिस ने युवती को बरामद किया
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल राय ने बताया कि कॉल सेंटर में आज एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें देवरिया जिले से एक हिंदू युवती के मुस्लिम युवक संग फरार होने की सूचना मिली। परिषद ने तत्परता दिखाते हुए युवती का पता लगाकर मोहनलालगंज पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद युवती को बरामद कर लिया गया। संगठन का दावा है कि ऐसे सैकड़ों मामलों में वे सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं।
देशभर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, देखें सूची-
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए देशभर में कॉल सेंटर की शुरुआत की है, जो 24 घंटे संचालित रहेगा। परिषद ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश सहित 20 से अधिक राज्यों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सूची में 9250189206, 9250170850, 9250215363, 9291551199, 7388999996, 9956016175, 8009339999, 8808101616 नम्बरों को शामिल किया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर किसी भी धर्मांतरण संबंधी मामले में मदद ली जा सकती है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दावा है कि यह सेवा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।


