कौन हैं आईपीएस अनीश दयाल सिंह? जिन्हें सौंपी गयी डिप्टी एनएसए पद की जिम्मेदारी, यूपी से है खास नाता

IPS Anish Dayal Singh: 1988 बैच के रिटायर आईपीएस अफसर अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Newstrack Network
Published on: 24 Aug 2025 1:04 PM IST (Updated on: 24 Aug 2025 1:37 PM IST)
IPS Anish Dayal Singh
X

IPS Anish Dayal Singh

IPS Anish Dayal Singh: मणिपुर कैडर के 1988 बैच के रिटायर आईपीएस अफसर अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। केंद्र सरकार ने पिछले साल आईपीएफ अनीश दयाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अपने सेवाकाल के दौरान आईपीएस सिंह कई महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभाल चुके हैं।

वह एक जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर तक भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के रुप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आईटीबीपी और एसएसबी के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एक जनवरी 2024 से उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक का पदभार संभाला और 31 दिसंबर 2024 तक अपनी सेवाएं दी थी। उनकी विशेष सेवाओं के लिए उन्हें भारतीय पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यूपी से गहरा संबंध

आईपीएस अनीश दयाल सिंह का जन्म साल 1964 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में हुआ था। राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनीश दयाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा प्रयागराज जनपद में ही हुई। 1988 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में उनका चयन हुआ और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 21 अगस्त 1989 को उन्हें मणिपुर कैडर आवंटित किया गया। आईपीएस अधिकारी के भाई सौमित्र दयाल सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं।

सुरक्षा बलों के कुशल संचालन और त्वरित रणनीतिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईपीएस अफसर अनीश दयाल िंसह को करीब चार दशक का प्रशासनिक अनुभव है। उनकी गिनती देश के कुशल पुलिस अफसरों में होती है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी डिप्टी एनएसए पद पर नियुक्ति सरकार की सुरक्षा नीति को प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story