×

Lady Justice Blindfolded: जानिए कौन है न्याय की देवी, कहां से आया है आंखों पर बंधी पट्टी का कॉन्सेप्ट

Why is Lady Justice Blindfolded: अदालतों में जज के बगल में एक महिला की मूर्ति होती है। जिनके आंखों पर पट्टी बंधी होती है। वहीं, एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में तलवार होती है। इस महिला की मूर्ती को न्याय की देवी यानी लेडी जस्टिस कहते हैं। हालांकि इनके बारे में लोगों को बेहद ही कम जानकारी है।

Archana Pandey
Published on: 3 July 2023 10:40 AM GMT
Lady Justice Blindfolded: जानिए कौन है न्याय की देवी, कहां से आया है आंखों पर बंधी पट्टी का कॉन्सेप्ट
X
Why is Lady Justice Blindfolded (Photo - Social Media)

Why is Lady Justice Blindfolded: आपने हिन्दी सीरियल और फिल्मों की अदालतों में जज के बगल में एक महिला की मूर्ति जरूर देखी होगी। जिनके आंखों पर पट्टी बंधी होती है। वहीं, एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में तलवार होती है। इस महिला की मूर्ती को न्याय की देवी यानी लेडी जस्टिस कहते हैं। हालांकि इनके बारे में लोगों को बेहद ही कम जानकारी है। इस क्रम में आपको लेडी जस्टिस से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।

कहां से आया कॉन्सेप्ट

दुनियाभर की अदालतों में लेडी जस्टिस कही जाने वाली इस महिला देवी का कॉन्सेप्ट मिस्र और यूनान से आया है। लेडी जस्टिस यहां कि माट, थेमिस और डाइक देवी से प्रेरित है। मिस्र के लोग देवी माट को मानते हैं। जो संतुलन, समरसता, न्याय, कानून और व्यवस्था का प्रतीक हैं। वहीं, यूनान में देवी थेमिस को पूजा जाता था, जो सच्चाई, कानून और व्यवस्था की प्रतीक हैं। इसके अलावा यहां कि डाइक देवी असली न्याय और नैतिक व्यवस्था को दर्शाती हैं। रोमन लोग इन्हीं देवियों को न्याय की देवी मानते थे। जिसे पहले देवी जस्टीशिया कहते थे, जो धीरे धीरे लेडी जस्टिस हो गईं।

न्याय की देवी के प्रतीक

न्याय की देवी के आंखों में पट्टी बंधी होती है। उनके एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में तलवार होती है। ये सभी न्याय का प्रतीक है। जिनके अलग-अलग मतलब होते हैं।

आंखो पर पट्टी का मतलब: आंखों पर जो पट्टी बंधी होती है, वह समता का प्रतीक है। समता का मतलब यानि सभी समान है। जिसके तहत न्याय के समय कोई भी भेदभाव नहीं होगा। क्योंकि न्याय के लिए सभी समान है। ना कोई छोटा है ना बड़ा। ना कोई अमीर और ना गरीब। न्याय और न्याय प्रक्रिया सबके लिए समान ही होगी।

हालांकि इसके इतर कुछ इतिहासकार न्याय की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी की अवधारणा को कानून के अंधेपन के तौर पर भी देखते हैं।

तराजू का मतलब: हाथों में तराजू की अवधारणा मिस्र से आई है। यहां के लोग तराजू को न्याय और संतुलन का प्रतीक मानते हैं। इसलिए लेडी जस्टिस का तराजू दर्शता है कि किसी के साथ न्याय करते समय पहले दोनों पक्ष को बराबर से सुना जाए। इसके बाद ही कोई न्याय किया जाए।

तलवार का मतलब: न्याय की देवी के हाथों में जो तलवार नजर आती है। उसे न्याय की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लेडी जस्टिस की तलवार को अथॉर्टी और पावर कहते हैं यानी जो न्याय होगा, उसे स्वीकार्यता दिलाने और लागू करवाने की शक्ति भी न्याय की देवी के पास होती है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story