TRENDING TAGS :
पत्नी की शर्मनाक हरकत: विकलांग पति का 'मजाक' बनाकर फेमस होने की कोशिश, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Viral Video: विकलांग पति का मजाक उड़ाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश करने वाली महिला का वीडियो वायरल हो गया है।
Viral Video:
Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का एक अजीब सा क्रेज युवाओं में बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लेकिन सवाल यह है कि आजकल के युवा पढ़ाई के बजाय इन चीजों की तरफ क्यों भाग रहे हैं? इसका एक कारण यह हो सकता है कि भारत में जो ग्लैमर सोशल मीडिया स्टार्स को मिल रहा है, शायद वह किसी और को नहीं मिल रहा। यह देश का दुर्भाग्य है कि जो लोग पढ़ाई करके दिन-रात मेहनत कर रहे होते हैं, उन्हें सड़कों पर लाठियां मिलती हैं। वहीं, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों को सम्मान मिलता है। जैसे, बिग बॉस जीतने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री तक सम्मान देने के लिए स्टेज पर बुलाते हैं। क्या यह इस देश का दुर्भाग्य है या कुछ और? अब ऐसे ही फेमस होने के लिए कुछ लोग अपने पति का विकलांग होने का मजाक उड़ा रहे हैं। क्या यह सही है?
देखिये वायरल वीडियो
इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि जिसमें एक महिला अपने घर में वीडियो बना रही है। इस वीडियो में महिला खुद और उसके पीछे उसका विकलांग पति भी नजर आ रहा है। महिला के पति को बिस्तर से उठने में मुश्किल हो रही है, और वह बैसाखी की मदद से उठने की कोशिश कर रहा है। महिला वीडियो में कहती है, "कहा जाता है कि पति के पैरों में स्वर्ग होता है, लेकिन मेरे पति के तो पैर ही नहीं हैं।" इसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगती है। सोचिये इस महिला की मानसिकता क्या दर्शाती हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आज की नारी फेमस होने के चक्कर में नीचता की हद तक गिर रही हैं उन्हें पता ही नहीं है कि मजाक किसका बना रही हैं....🤔
— Pasha Nadeem (@PashaNadeem3) August 7, 2025
में तो कुछ नहीं बोल सकता आप ही दो शब्द बोलो इस मेडम के लिए......🫣 pic.twitter.com/zY0Q6SYReh
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
जो वीडियो आपने देखा, वह @PashaNadeem3 नाम के अकाउंट से X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "आज की नारी फेमस होने के चक्कर में नीचता की हद तक गिर रही हैं। उन्हें पता ही नहीं कि वह किसका मजाक बना रही हैं। मैं तो कुछ नहीं बोल सकता, आप ही दो शब्द बोलो इस मैडम के लिए।" वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी मानसिकता तुच्छ लोगों की ही हो सकती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सोशल मीडिया के फेम ने लोगों को नीच बनने पर मजबूर कर दिया है। इससे ज्यादा नीचता और क्या हो सकती है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही घटिया और नीच हरकत है, मजाक की भी एक हद होती है। इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया के आधार पर दी गई है, इस वीडियो की न्यूज़ ट्रैक चैनल पुष्टि नहीं करता है।


