×

मौत का बुलावा बना कोहरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम, कई लोगों पर बरसी आफत

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण कोहरे की वजह से एक बस और अन्य वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद से एक्सप्रेसवे पर तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाया गया।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Jan 2021 5:52 AM GMT
मौत का बुलावा बना कोहरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम, कई लोगों पर बरसी आफत
X
कोहरे की वजह से एक बस और अन्य वाहन की जोरदार टक्कर से यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मथुरा: गुरूवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा मौत का सौदागर बनकर बरसा है। एक्सप्रेसवे पर भीषण कोहरे की वजह से एक बस और अन्य वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसके बाद से एक्सप्रेसवे पर तुरंत ही एंबुलेंस को बुलाया गया। इस हादसे से अफरा-तफरी मची हुई है। बीते दिन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें एक बस में करीब 99 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें... भंडारा अस्पताल हादसा: सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मिलेगा 5-5 लाख

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम

कोहरे की वजह से एक बस और अन्य वाहन की जोरदार टक्कर से यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बीते दिन यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रात के समय एक चलती बस में भीषण आग लग गयी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बस में 99 यात्री सवार थे और हरियाणा से बिहार के लिए ट्रेवल कर रहे थे। हालाँकि समय रहते पुलिस ने पहुँच यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया और हालत पर काबू पा लिया गया।

road accident फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र के रायगढ़ में हादसा, बारातियों को लेकर जा रहा टेम्पो खाई में गिरा, 3 की मौत

टायर फट गया और आग लग गयी

असल में बुधवार की शाम एक डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, उसी दौरान आगरा एक्सप्रेस वे पुल से उतरते ही बस जैसे ही मोहान रोड पर आई, उसका टायर फट गया और आग लग गयी। आग के गोले की तरह बस रोड पर दौड़ती रही। बस मे यात्रियों में चीखपुकार मच गया। वहीं आग लगने से दहशत में आया चालक व क्लीनर बस रोक कर फरार हो गया।

हालांकि धूं-धूूं कर जल रही बस को देख स्थानीय लोगो और राहगीरों ने आनन-फानन में पुलिस की मदद से बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। सभी को पास में स्थित सुधीर ढाबे के बगल में बने छप्पर में पहुचांया। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन बस में आग लगने से यात्रियों का सारा सामान जल कर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में भीषण हादसा: गर्म राख से भरा ट्रॉला बस पर पलटा, कई शिक्षकों की मौत

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story