RRB Group D Result 2022: जल्द जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, जाने आगें की प्रक्रिया

RRB Group D Result 2022: जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 3 Nov 2022 10:05 AM GMT
rrb railway recruitment board, RRB Group D Result 2022, rrb group d result, rrb group d
X

rrb railway recruitment board, RRB Group D Result 2022, rrb group d result, rrb group d (Social Media)

RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट का लिंक इस वेबसाइट पर यहां उपलब्ध होगा। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में आयोजित हुई थी। जिसमे 1,03,769 वैकेंसी के सापेक्ष आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक लोग उपस्थित हुए। परिणाम इस महीने के मध्य या उससे पहले जारी होने की उम्मीद है, लेकिन परिणाम घोषित होने की तारीख और समय के बारे में अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सेलेक्शन प्रोसेस में शामिल होंगे इतने चरण

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिर शारीरिक दक्षता परीक्षण और अंत में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन है। इन तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डी पद पर भर्ती किया जाएगा। आरआरबी सीबीटी परीक्षा के कट-ऑफ अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के साथ जारी करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी का वेतन 7 वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये प्रति माह है।

पॉसिंग मार्क्स

  • अनारक्षित वर्ग के लिए कुल अंकों का 40% निर्धारित है।
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कुल अंकों का 40% निर्धारित है।
  • ओबीसी वर्ग के लिए कुल अंकों का 30% निर्धारित है।
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए कुल अंकों का 30% निर्धारित है।

फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (पीईटी)

पुरूष वर्ग के उम्मीदवार को एक बार में 35 किलोग्राम वेट के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में जबकि 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करना होगा। महिल वर्ग के उम्मीदवार को एक बार में 20 किलोग्राम वेट के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में जबिक 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story