×

Karnataka CM Resign : कर्नाटक से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया

Karnataka CM Resign :कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के दो साल आज पूरे हो गए और इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 July 2021 6:39 AM GMT (Updated on: 26 July 2021 7:06 AM GMT)
B.S. Yediyurappa
X

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karnataka CM Resign: आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka Chief Minister) और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyuppa Resignation) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर कई दिनों से अटकले लगाई जा रही थीं। उन्होंने पहले ही अपने इस्तीफे (Yediyurappa Ka Istifa) को लेकर बयान जारी कर दिया था कि दूसरे लोगों को मौका देने के लिए वह मुख़्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, उन्हें पार्टी के फैसले का इंतज़ार था।

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के दो साल आज पूरे हो गए और इसी बीच मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है येदियुरप्पा आज शाम 4 बजे राज्‍यपाल से मुलाकात करेंगे।

येदियुरप्पा के इस्तीफे से भाजपा मुश्किल में

कर्नाटक के सबसे बड़े समुदाय लिंगायत के नेता येदियुरप्पा को हटाना चुनाव में भाजपा को भारी पड़ सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पहले ही सबकुछ पार्टी हाईकमान पर छोड़ चुके हैं। उन्होने कहा था कि भाजपा हाईकमान के निर्देश मिलते ही वह उपयुक्त कदम उठाएंगे। उनके बयान से यह संकेत मिलते हैं कि वह इस मामले में तटस्थ हैं।

अब भाजपा हाईकमान इस बात का आकलन कर रहा है कि राज्य में सबसे ज्यादा करीब 17 फीसदी वाला लिंगायत समुदाय का कर्नाटक में सबसे ज्यादा दबदबा रखता है। यह समुदाय भाजपा और येदियुरप्पा का पक्का समर्थक है। इसके अलावा राज्य में करीब 35 से 40 फीसदी विधानसभा सीटों की हार-जीत का फैसला इसी समुदाय के हाथ में है।

कर्नाटक का अगला सीएम कौन

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा की प्राथमिकता है, प्रदेश के नए सीएम को चुनना। भाजपा कर्नाटक में किसे अगला सीएम बनाएगी, ये सवाल येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही उठने लगे थे। वैसे कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा (Karnataka Ka Agla CM Kaun Hoga), इस पर भाजपा ने अभी तक किसी के नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि कर्नाटक के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर रेस में कई नाम शामिल हैं।

येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक सीएम की रेस में दो बड़े नाम पर काफी चर्चा है। केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी का नाम कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर सामने आ रहा है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी को भी येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रह्लाद जोशी और निरानी दोनों ने ही साफ तौर पर मना कर दिया कि उन्हें इस बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Shivani

Shivani

Next Story