समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव अध्यक्ष घोषित

By
Published on: 5 Oct 2017 5:39 AM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव अध्यक्ष घोषित
X

आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में गुरुवार को अखिलेश यादव को पांच साल तक के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: समुद्र मंथन से भी रोचक मुलायम का ‘सपा मंथन’, अखिलेश निकले अमृत बनकर

सपा सूत्रों के मुताबिक, इस अधिवेशन में पार्टी के संविधान में संशोधन का काम शुरू हो गया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल पांच साल तक के लिए कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: यूं ही आगरा में नहीं जुटी अखिलेश की सपा, जानिए इसकी खास वजह

मुलायम सिंह यादव के इस अधिवेशन में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने नेताजी को सम्मलेन में आने के लिए आग्रह किया था और कहा कि आपका अगर आशीर्वाद न होगा, तो पार्टी आगे न बढ़ेगी। तो नेता जी ने फोन पर समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद दिया है।

यह भी पढ़ें: चाचा पर नरम, बीजेपी पर गरम, अखिलेश ही होंगे सपा अध्यक्ष !

इस मौके पर राम गोपाल यादव ने कहा कि आज मीडिया को लकवा मार गया है। अगर कोई सच दिखाने की कोशिश करता है, तो NDTV प्रकरण याद आता है और कर्नाटक में गौरी लंकेश की हत्या याद आती।

BJP के ज्यादातर MLA या तो थाने में दिखाई देते हैं या फिर अखिलेश सरकार की बनाई सड़कों पर ठेकेदारों से वसूली करते हुए। अगर कोई अपने घर को बनाने के लिए ट्रैक्टर में मिट्टी ले जा रहा है, तो bjp विधायक उसे रोक कर 5 हजार की मांग करते हैं। नहीं तो उसे अवैध खनन में बंद कर रहे हैं।

भगवा अंगोछा ओढ़कर प्रदेश में अत्याचार किया जा रहा है। अधिकारी पिट रहे हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों में सामंजस्य नहीं है। 6 माह के कार्यकाल में ही जनता अखिलेश को याद कर रही है। नौकरियों का आरक्षण खत्म कर दिया। वहीं पिछड़ों को बांटने के लिए आयोग का गठन किया है।



Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!