यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

By
Published on: 9 Jun 2017 7:44 AM
यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
X

लखनऊ: स्टूडेंट्स जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह दिन आ ही गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स अनाउंस कर दिए गए हैं। 10वीं का ओवरऑल रिजल्ट 81% गया है, जिनमें 86.5% लड़कियां और लड़के 76.5% पास हुए हैं। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.75% ज्यादा हैैं। एशिया के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम में करीब 60 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

ख़ास बात यह है कि इन 60 लाख स्टूडेंट्स में करीब 26 लाख लड़कियां हैं। ये लगातार तीसरी बार है, जब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स एकसाथ अनाउंस किए गए हैं। पिछले साल 10वीं और 12वीं 87% स्टूडेंट्स को सफलता मिली थी।

वहीं 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 82.62% गया है जिनमें 88.80% लड़कियां और 77.16% लड़के पास हुए हैं। 12वीं में भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छे प्रतिशत लाकर बाजी मार ली है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 11.62% ज्यादा है।

10वीं में इन्होंने मारी बाजी : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से घोषित किए गए 10वीं के नतीजों में फतेहपुर की तेजस्विनी ने बाजी मारी है। 95.83% मार्क्स लाकर उन्होंने टॉप किया है जबकि हरदोई के क्षितिज कुमार और नवनीत दिवाकर ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

12वीं में इन्होंने किया टॉप

इंटरमीड‍िएट में फतेहपुर की प्रियांशी त‍िवारी ने टॉप क‍िया है। उन्हें 96.20% नंबर म‍िले हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!