×

ऐसा है क्या! ऑफिस सेक्स में राजधानी नंबर 1 पर, इसने तो चौंका ही दिया

एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। ये सारी चीजें रिलेशन की नीव होती है।

Roshni Khan
Published on: 17 Dec 2019 8:43 AM GMT (Updated on: 1 May 2021 12:00 PM GMT)
Office
X

Office (Social Media)

लखनऊ: एक अच्छे रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजें बहुत जरुरी होतीं हैं। प्यार, भरोसा जैसी चीजें रिलेशन में बहुत मैटर करती हैं। ये सारी चीजें रिलेशन की नीव होती है। लेकिन इन सब में एक चीज सबसे जरुरी होती हैं वो है सेक्स। आप सब चीजों को अगर देख रहें हैं, तो सेक्स भी जरुरी है। इसका होना दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे से बांध कर रखना होता है। लेकिन क्या आपने ऑफिस सेक्स के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना तो बताते हैं आपको इसके बारे में।

ये भी देखें:समाजवादी छात्र सभा ने CAA के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

सेक्स को लेकर एक सेक्स सर्वे भी हर साल किया जाता है। इस सर्वे में लोगों से एक सवाल पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी ऑफिस में सेक्स किया है? तो आइए जानते हैं इस सवाल के जवाब में लोगों की क्या और कैसी प्रतिक्रियाएँ थी।

राजधानी दिल्ली में 27.6 फीसदी लोगों ने हां में दिया जवाब

इस सर्वे में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों 27।6 फीसदी लोगों का कहना था कि 'हां' वे ऑफिस परिसर में सेक्स कर चुके हैं। सर्वे के मुताबिक, इस सवाल का 'हां' में जवाब देने वालों में दिल्लीवाले सबसे आगे हैं।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नोएडा की तरफ दूसरे राज्यों की आबादी तेजी से रुख कर रही है। हालांकि इस सवाल के जवाब में सभी लोग एकमत नजर आए। राजधानी के बाद इस मामले में रांची का नाम आता है। रांची में 19।5 फीसदी लोगों ने भी इस सवाल का जवाब 'हां' में ही दिया है। इंदौर (मध्य प्रदेश) के 99% लोगों ने भी इसका जवाब 'ना' में दिया। इस सवाल के जवाब में भुवनेश्वर (99.5%), चंडीगढ़ (99%) और कोलकाता (99.2%) के लोगों ने भी 'नहीं' जवाब दिया।

ये भी देखें:ऑस्ट्रेलिया ने किया भारत दौरे के 14 सदस्यीय का ऐलान, इन प्लेयर्स को निकाला बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 48 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया

लोगों से सवाल किया गया कि क्या वे दफ्तर में सेक्स के बारे में सोचते हैं? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 48 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। तो वहीं, चेन्नई में भी 42 फीसदी लोगों ने इस सवाल के जवाब में हां में जवाब दिया। जबकि गुरुग्राम में 43.7 प्रतिशत लोगों का भी कुछ ऐसा ही सोचना था।

पिछले साल के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि क्या वे ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ संबंध बनाने को सही मानते हैं तो इसके जवाब में केवल 44 फीसदी ने हां में जवाब दिया था जबकि 56 फीसदी लोगों ने इसे नकार दिया था।

इस बार 33 फीसदी लोगों ने माना है कि वे 18 साल से पहले ही फिजिकल हो चुके हैं

साल 2019 के सर्वे में कई अन्य सवाल भी पूछे गए हैं। इस बार 33 फीसदी लोगों ने माना है कि वे 18 साल से पहले ही फिजिकल हो चुके थे। सर्वे से ये भी पता चला कि बड़ी संख्या में भारतीय ऑफिस में सेक्स करने की चाहत रखते हैं। ऑफिस प्राइवेट स्पेस और प्राइवेट स्पेस दफ्तर बनते जा रहे हैं। सर्वे की मानें तो भारतीय वर्जिनिटी के मामले में अब भी लकीर के फकीर हैं। सेक्स सर्वे 2019 के मुताबिक, भारत में 53 फीसदी लोग अपने पार्टनर की वर्जिनिटी को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

ये भी देखें:समाजवादी विधायकों के बाद कांग्रेसी विधायकों ने भी विधानसभा में किया प्रदर्शन

क्या आपने कभी अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करने के बारे में सोचा है? इस सवाल के जवाब में इंदौर में 85 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, लखनऊ में हां कहने वालों की संख्या 46.5 फीसदी और गुरुग्राम में 42.6 फीसदी रही।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story