×

यहां की हर महिला है बेदाग़ निखरी खूबसूरती की मालकिन, करती है ऐसे त्वचा की केयर

suman
Published on: 7 March 2019 4:22 AM GMT
यहां की हर महिला है बेदाग़ निखरी खूबसूरती की मालकिन, करती है ऐसे त्वचा की केयर
X

जयपुर:मिस्र की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनते हैं। मिस्र की महिलाओं की बेदाग़ और निखरी त्वचा उनकी पहचान हैं। लेकिन क्या जानते है कि वे किस तरह अपने चेहरे को आकर्षक बनाती हैं। इसलिए यहां की महिलाओं द्वारा अपनाए जाने वाले ब्यूटी टिप्स जानना होगा ताकि आप भी अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए।

* मिस्र की महिलाओं के बाल बहुत लंबे और सिल्की होती है। वह अपने बालों की देखभाल करने पर खासा ध्यान देती है। बालों को संपूर्ण पोषण देने के लिए वहां की अधिकतर महिलाएं नारियल तेल का ही इस्तेमाल करती है। उनका माना है कि बालों में नारियल तेल लगाने से बाल लंबे, घने और काले रहते हैं।

*स्किन से डैड स्किन निकालने के लिए वह कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह घर में बने कॉफी स्क्रब का यूज करती है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए कॉफी पाउडर, 1चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल लें। अब इसको अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद तैयार स्क्रब से चेहरे की सफाई करें।

TIPS:देना है पति, बच्चों व दोस्तों को समय तो महिलाएं खुद को करें ऐसे मैनेज

* शहद में एक्सफोलेटिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाएं जाते हैं। जो रंगत निखारे का काम करते हैं। बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मिस्र की महिलाएं नहाने के लिए पानी का नहीं दूध और शहद का इस्तेमाल करती हैं। इस तरह नहाने से त्वचा में कसाव और चमक बनी रहती है।

*शरीर की डैड स्किन को निकालने के यहां महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती है। नमक के पानी से नहाने से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के साथ ही त्वचा संबंधी विकारों से भी बचा जा सकता है।

* शरीर के अनचाहे वालों को हटाने के लिए मिस्र की महिलाएं चीनी, नींबू और पानी से बने पेस्ट का इस्तेमाल करती है। इस पेस्ट को लगाने से बाल आसनी से निकल जाते हैं। इसके साथ ही दर्द भी कम होता है।

suman

suman

Next Story