Toxic Habits: क्या आप खुद के लिए जहरीले बनते जा रहे हैं? ये 7 लक्षण आपमें भी तो नहीं ?

Toxic Habits : जब हम बिना समझे कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो हमारी भलाई को नुकसान पहुंचाती हैं, तो इसे बदलने की जरूरत हैं।

Ragini Sinha
Published on: 27 May 2025 1:35 PM IST
Toxic to Yourself lifestyle news
X

These 7 Signs You Might Be Toxic (social media)

Toxic Habits: हम सभी कभी-कभी जाने-अनजाने में अपने आप को दुख पहुंचा बैठते हैं, लेकिन जब ये व्यवहार आदत का रूप ले लें, तो यह हमारे आत्म-सम्मान, खुशी और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। ऐसे में हम खुद ही अपनी खुशियों के दुश्मन बन जाते हैं। जब आप बार-बार अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं, खुद को दूसरों से कम समझते हैं, या हमेशा 'सॉरी' कहते हैं, तो ये इशारे हो सकते हैं कि आप खुद के लिए टॉक्सिक बनते जा रहे हैं। अगर आप भी खुद में ऐसे इशारे देख रहे हैं, जिससे आप अपने ही मन की कैद से बाहर निकलना चाहते हैं... तो पहचान लिजिए कि आप सेल्फ टॉक्सिक बनते जा रहे हैं।

कौन-कौन से हैं सेल्फ टॉक्सिक के लक्षण

बिना गलती के बार-बार माफी मांगना

अगर आप हर छोटी-छोटी बात पर सॉरी बोलते हैं... चाहे आपकी गलती भी न हो, तो आपमें सेल्फ टॉक्सिक (Self awareness) की कमी या टकराव से डर का संकेत हो सकता है। मान लिजिए अगर मेट्रो में कोई आपको धक्का दे और आप तुरंत सॉरी बोल दें, तो यह आपकी आदत बन चुकी है। इससे आपका आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होता जाता है।


हमेशा अपने से कम पर समझौता करना

चाहे रिश्तों में हो या करियर में, अगर आप बार-बार खुद को कम आंककर ऐसे ऑप्शन चुनते हैं, जिनसे आप खुश नहीं हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है... अगर आप ऐसी नौकरी में हैं, जिससे आप संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन खुद को बदलने से डरते हैं, तो यह आपकी खुद को पीछे खींचने वाली सोच है।

बिना वजह बार-बार फोन चेक करना

अगर आप हर थोड़ी देर में बिना कारण फोन चेक करते हैं, तो यह चिंता या दूसरों की पहचान पाने की जरूरत का इशारा हो सकता है। सोशल मीडिया (Social Media) या चैट्स पर बार-बार नोटिफिकेशन देखना इस बात को दर्शाता है कि... आप बाहरी दुनिया से कन्फ्रमेशन चाहते हैं। ऐसा करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।


हर आलोचना को दिल पर लेना

अगर कोई आपकी छोटी सी गलती पर टोक दे और आप कई दिनों तक उस बात पर दुखी रहें... तो इसका मतलब है कि आप उनके द्वारा की गई आलोचना को दिल पर लेकर बैठे हैं। ऐसा न करें, बल्कि उनके द्वारा आलोचना को सुधार के अवसर के रूप में देखने की आदत डालें... न कि इसे अपनी योग्यता पर सवाल मानें।

खुद के देखभाल को नजरअंदाज करना

अगर आप थकने के बावजूद भी आराम नहीं करते हैं या खुद के लिए कुछ अच्छा करने पर गिल्टी फील महसूस करते हैं... तो यह इशारा है कि आप खुद की देखभाल को इम्पोर्टेंट नहीं दे रहे हैं। याद रखें, खुद की देखभाल कोई लक्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है।


हर समय दूसरों की राय की चिंता करना

अगर आप दूसरों के सोशल मीडिया पोस्ट देखकर खुद को कमतर महसूस करते हैं, तो आप अपनी खुशियों को दूसरों की राय के हवाले कर रहे हैं... दूसरों से तुलना करना खुद के आत्मविश्वास को खत्म करता है।

सीमाएं तय न करना और 'ना' न कह पाना

अगर आप हमेशा 'हां' कहते हैं... भले ही आपका मन नहीं है... तो लोग आपका फायदा उठाने लगते हैं। दूसरों के लिए अच्छा होना जरूरी है, लेकिन अपनी सीमाएं तय करना भी उतना ही अहम है। खुद की मानसिक और भावनात्मक सेहत की सुरक्षा करें।

बता दें कि अगर इनमें से कुछ आदतें आपकी जिंदगी का हिस्सा हैं... तो अब समय आ गया है कि आप खुद पर ध्यान दें... अपने व्यवहार को पहचानें और धीरे-धीरे उसमें सुधार करें। एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ें।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story