×

Lok Sabha Election 2024: फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को नहीं रास आया लखनऊ, अब तक कोई नहीं जीत सका चुनाव

Lok Sabha Election 2024: फिल्म जगत के सात प्रतिष्ठित लोग चुनाव लड़ चुके हैं। संसद पहुंचने के सपने को साकार करने के लिए कई अभिनेता और फिल्ममेकर इस सीट को चुनते हैं।

Abhishek Mishra
Published on: 18 April 2024 8:37 AM GMT
UP Lok Sabha Election 2024
X

UP Lok Sabha Election 2024 (photo: social media )

UP Lok Sabha Election 2024: लखनऊ लोकसभा सीट पर अलग अलग चुनावों में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई है। अब तक सीट से फिल्म जगत के सात प्रतिष्ठित लोग चुनाव लड़ चुके हैं। संसद पहुंचने के सपने को साकार करने के लिए कई अभिनेता और फिल्ममेकर इस सीट को चुनते हैं।

फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों में इन नामों के ऊपर राजनीतिक पार्टियां दांव लगाने में कभी नहीं हिचकिचाईं।

नफीसा अली सोढ़ी

कलकत्ता में जन्मीं नफीसा अली ने 1974 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। वह लाइफ इन ए मेट्रो, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। समाजवादी पार्टी ने नफीसा को 2009 लोकसभा चुनावों में लखनऊ से टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्हें महज दस फीसदी वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं। बता दें कि 2004 में वह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कलकत्ता दक्षिण से भी चुनाव लड़ चुकी हैं। जिसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


मुजफ्फर अली

हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध फिल्म 'उमराव जान' का निर्देशन करने वाले मुजफ्फर अली भी लखनऊ लोकसभा सीट से किस्मत आजमा चुके हैं। 1998 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सामने वह दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में मुजफ्फर दो लाख से अधिक मतों से पराजित हुए।


राज बब्बर

पंजाबी और हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता राजबब्बर कई लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह तीन बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। वह लखनऊ से एक बार चुनाव लड़े। राज बब्बर 1996 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। अटल बिहारी बाजपेई के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह दूसरे स्थान पर रहे।


पूनम सिन्हा

हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूनम सिन्हा को वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा था। जिसमें उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह को 6 लाख 33 हजार 26 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं पूनम सिन्हा 2,85,724 मत प्राप्त हुए। राजनाथ सिंह ने पूनम सिन्हा को 3,47,302 वोट से हराया। बता दें कि उनके पति शत्रुघन सिन्हा पटना साहिब और दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से मौजूद सांसद हैं।


जावेद जाफरी

बॉलीवुड में अपने चुटकीले किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता जावेद जाफरी ने भी लखनऊ लोकसभा से किस्मत आजमाई है। धमाल, सलाम नमस्ते, थ्री ईडियट्स, बेशरम, सिंह इस किंग जैसी फिल्मों में काम करने वाले जावेद जाफरी आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 में चुनाव लड़े। वह इस चुनाव में बुरी तरह से हारे। उन्हें सिर्फ 41,429 वोट मिले। राजनाथ सिंह इस चुनाव में लखनऊ से पहली बार सांसद चुने गए।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story