×

Lucknow News: सतीश महाना का जॉली मूड देख बोला कनपुरिया- भैया खिलाड़ी हैं

इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए लेकिन दिल हमेशा बच्चा ही रहता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 24 Aug 2021 9:29 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2021 2:38 PM GMT)
Satish Mahana
X

बच्चियों संग खेलते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Lucknow News: इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए लेकिन दिल हमेशा बच्चा ही रहता है, तभी तो बच्चों के बीच पहुंचते ही हर कोई बच्चे जैसी हरकते करने लगता है। बचपना ऐसा होता है कि जिस पर हर किसी को प्यार आ जाता है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चियों के बीच जॉली मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बच्चियों संग गिट्टी का खेल खेलते देखें जा रहे हैं। हालांकि वह बच्चियों संग जमीन पर बैठकर बेहद निपुण अंदाज में गिट्टी खेल रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर उनका एक समर्थक कनपुरिया अंदाज में बोल रहा है- 'भैया खिलाड़ी हैं।'

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे, तभी उनकी नजर गिट्टी खेल रहे बच्चियों पर पड़ी। यह देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और बच्चियों के बीच बच्चे बनकर पहुंच गए। उनके साथ जमीन पर बैठकर वह निपुण तरीके से गिट्टी खेलने लगे। उनका यह अंदाज उनके समर्थकों के साथ स्थानीय लोगों को भी खूब पसंद आया। उनके इस अंदाज को देखते हुए एक समर्थक ने कहा, 'भैया खिलाड़ी हैं।'

बता दें कि गिट्टी का खेल काफी पुराना है, जिसे गांव के बच्चे व बच्चियां खेला करती थीं। आज भी कुछ गांवों में यह खेल अभी जीवित है, वरना बच्चों के सभी खेल को मोबाइल ने खत्म कर दिया है। पुराने खेलों का जो लगाव और जुड़ाव था, उसे पुराने लोग ही समझ सकते थे। आज के खेलों का पूरा लगाव मोबाइल व की बोर्ड तक सीमित रह गया है। शायद यही वजह है कि बच्चे बचपन का वह लुत्फ नहीं उठा पा रहे है, जिसको उनके परिजनों ने जिया है। हालांकि लोग पुराने खेलों से भले ही कट गए हैं, लेकिन किसी को खेलता देख वह खुद को खेलने से आज भी नहीं रोक पाते हैं। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जिस सधे अंदाज में खेल रहे थे, उससे लगता है कि उन्होंने बचपन में इस खेल को खूब खेला होगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story