×

Olympic Medal Winners Honors: दो खेलों को गोद लेगी योगी सरकार, मेरठ में बनेगी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

Olympic Medal Winners Honors: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगी जिनका अगले 10 साल तक वित्त पोषण करेगी।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 19 Aug 2021 1:10 PM GMT (Updated on: 19 Aug 2021 1:25 PM GMT)
Olympic Medal Winners Honors
X

पदक विजेता सम्मान समारोह में सीएम योगी और अन्य (फोटो: न्यूजट्रैक)

Olympic Medal Winners Honors: राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा एलान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगी जिनका अगले 10 साल तक वित्त पोषण करेगी। इन खेलों में एक कुश्ती और दूसरा कोई अन्य खेल होगा। लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना होगी।

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आज मुझे घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उत्तर प्रदेश के सपूत और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा कि हम सब 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के अभिन्न अंग हैं। यूपी सरकार द्वारा आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी 19 खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी ₹01 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की गई है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक को ₹25 लाख व टीम के प्रशिक्षक एवं सहायक स्टाफ को ₹10 लाख की सम्मान राशि दी गई।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की 19 खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी ₹50 लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई। टीम के प्रशिक्षक व सहायक स्टाफ को ₹10 लाख प्रति सदस्य प्रदान किया गया है। खेल प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने और के तहत प्रदेश को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story