TRENDING TAGS :
26वीं एनिवर्सरी पर शादी का जोड़ा पहन दंपती ने की खुदकुशी, लेकिन छोड़ गये एक सस्पेंस
Nagpur News: 48 वर्षीय जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनक्रीफ और उनकी 45 वर्षीय पत्नी एनी जेरील मॉनक्रीफ मार्टिन नगर में रहते थे। बीते दिनों दोनों की शादी की 26वीं एनिवर्सरी थी।
nagpur news
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक दंपती ने शादी की 26वीं सालगिरह के दिन बेहद खौफनाक कदम उठाया। दंपती ने सालगिरह के दिन पहले दोनों ने अपनी शादी का जोड़ा पहना और फिर खुदकुशी कर लिया। दंपती ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए छोड़ रहे हैं। लेकिन अब रिश्तेदारों के लिए यह 75 हजार रुपए की धनराशि सिर दर्द बन गयी है। उनका कहना है कि उन्होंने वीडियो में पैसे रखे हैं। यह तो बताया लेकिन कहां रखे हैं। इसका जिक्र नहीं किया।
संतान न होने से रहते थे दुखी
48 वर्षीय जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनक्रीफ और उनकी 45 वर्षीय पत्नी एनी जेरील मॉनक्रीफ मार्टिन नगर में रहते थे। बीते दिनों दोनों की शादी की 26वीं एनिवर्सरी थी। दोनों बेहद खुष थे। उन्होंने अपने घर में एनिवर्सरी की पार्टी भी रखी थी। जिसमें उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और परिचितों को दावत पर बुलाया था। पार्टी के खत्म होने के बाद दंपती अपने कमरे में चले गये। जहां दोनों ने पहले अपनी शादी का जोड़ा पहना। फिर एनी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद पति जेरील ने पत्नी के शव को नीचे उतारा और फिर उस पर फूल चढ़ाए।
इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जीवनलीला को खत्म कर लिया। बताया जा रहा है कि दंपती के शादी को काफी समय बीते जाने के बाद संतान नहीं थी। जिसके चलते दोनों काफी दुखी रहते थे। जेरी एक होटल में रसाईया की नौकरी करता था। जहां उसकी नौकरी चली गयी थी। बीते चार साल से वह बेरोजगार था। बेरोजगारी के चलते जीवन जीना भी मुश्किल हो रहा था। जिंदगी की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुदकुशी करने से पहले बनाया वीडियो
दंपती ने जीवनलीला समाप्त करने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। जिसें उन्होंने अपने स्टेटस पर लगाया था। वीडियो में उन्होंने यह कदम उठाने की वजह तो नहीं बतायी। लेकिन यह जरूर कहा कि अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए रख दिये हैं। सुबह जब रिश्तेदारों ने यह वीडियो देखा तो वह दंग रह गये।