×

Manipur: एन बीरेन सिंह दोबारा चुने गए मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

Manipur CM 2022: भाजपा विधायक दल की आयोजित हुई बैठक में एन. बीरेन सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री चुना गया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 20 March 2022 12:21 PM GMT
Manipur: एन बीरेन सिंह दोबारा चुने गए मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला
X

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एन बीरेन सिंह (फोटो साभार- ट्विटर)

Manipur CM 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 (Manipur Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 32 पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर अपनी सरकार बना ली है। इसी के मद्देनजर हालिया आयोजित मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक (Manipur BJP Legislature Party Meeting) में भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह (N. Biren Singh) को एक सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता (Legislature Party Leader) और पुनः मणिपुर के मुख्यमंत्री (Manipur CM) के रूप में चुना गया।

भाजपा विधायक दल की आयोजित हुई इस बैठक में एन. बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने की पुष्टि के साथ ही यह सूचना भी सामने आ रही है कि आगामी 22 मार्च को मणिपुर विधानसभा के सभी नव-निर्वाचित भाजपा विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह (Manipur MLAs Oath Taking Ceremony) आयोजित हो सकता है। इससे पूर्व यह सूचना प्राप्त हुई थी कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होली त्योहार (Holi 2022) के बाद ही किया जाएगा।

इसी दो दिनों में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन से लेकर मंत्रिमंडल निर्धारण तक की समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण किए जाने के आसार हैं, जिसके बाद यदि अनुमानित तिथि सही रहती है तो आगामी 22 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) का आयोजन किया जाएगा।

क्या रही मणिपुर 2022 विधानसभा चुनाव की स्थिति

2022 में हालिया आयोजित मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा की चिर-प्रतिद्वंदी कांग्रेस (Congress) जहां मात्र 5 विधानसभा सीटों पर ही जीतकर सिमट गई वहीं दूसरी, ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) मणिपुर विधानसभा चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

इसके अतिरिक्त नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर जीत दर्ज की है। मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपल्स पार्टी प्रमुख कॉनराड संगमा ने मणिपुर विधानसभा में अपने सातों विधायकों के साथ भाजपा सरकार को समर्थन देने की भी बात कही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story