×

पहाड़ से लगाई छलांग: लाइव वीडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे, तेजी से हो रहा ट्रेंड

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से बढ़ रहा है, जो कि बंजी जंपिंग को दर्शाता है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 17 March 2022 4:17 AM GMT
bungee jumping
X

बंजी जंपिंग (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज कारनामों और अजीब-गरीब हरकतों वाले वीडियो आमतौर पर बेहद ही तेजी से वायरल होते हैं। ऐसे में इन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से बढ़ रहा है, जो कि बंजी जंपिंग (bungee jumping) को दर्शाता है। बंजी जंपिंग एक ऐसा अभ्यास है जिसमें पूरी सुरक्षा के साथ आपके पैर और शरीर को रस्सी से बांध दिया जाता है और फिर आपको एक निश्चित दूरी से नीचे ओर या फिर पहाड़ी से कूदने को कहा जाता है।

वर्तमान समय में बंजी जंपिंग बेहद ही ट्रेंडिंग और लोकप्रिय है। हिल स्टेशन और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर आपको बंजी जंपिंग देखने को मिल जाएगी, जहां आप आसानी से इसका अनुभव उठा सकते हैं।

इस वीडियो में भी एक शख्स को बंजी जंपिंग करते दिखाया गया है। जिसमें वह पूरे सुरक्षा उपकरणों और उपायों को ध्यान में रखते हुए तेजी से दौड़कर आते हुए पहाड़ी से नीचे की ओर छलांग लगा देता है। इस वीडियो को देखकर यकीनन हमारे और आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगी। यकीनन यह अभ्यास बेहद ही खतरनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला है लेकिन इसके विपरीत एक बड़ी संख्या में विशेष वर्ग के लोग इसे बेहद ही पसंद करते हैं। लोग इसे एक एडवेंचर की तरह देखते हैं।

हालांकि इन सब बातों के विपरीत बंजी जंपिंग की गहराई अमूमन इतनी नहीं होती जितनी इस वीडियो के बंजी जंपिंग में दिखाई गई है। इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं, कोई इसे भयानक कह रहा है तो कोई खतरनाक।

यह वीडियो अब धीरे-धीरे इंटरनेट पर फैलना शुरू हो गया है। इंस्टाग्राम पर अबतक इस वीडियो को करीब 5000 लोगों ने देखा है तथा इसे और आगे भी देखा जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story