×

आम आदमी पार्टी की आज के दिन हुई थी स्थापना, पूरे हुए 8 साल

देश भें बढ़ते भ्रष्ट्राचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्न हजारे ने सन 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 7:27 AM GMT
आम आदमी पार्टी की आज के दिन हुई थी स्थापना, पूरे हुए 8 साल
X
आम आदमी पार्टी की आज के दिन हुई थी स्थापना, पूरे हुए 8 साल (Photo by social media)

लखनऊ: भारतीय राजनीति के इतिहास में आम आदमी पार्टी एक ऐसा राजनीति दल है जो अपनी स्थापना दो साल के अंदर ही सत्ता हासिल करने वाला दल बन गया। एक सामाजिक आंदोलन से उभरे कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने कुछ लोगों को लेकर इस दल का गठन किया और एक बार नहीं दो बाद दिल्ली की सत्ता हथियाई । इसके गठन की घोषणा 26 नवम्बर 2012 को जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।

ये भी पढ़ें:महाभारत का खुला ये रहस्य: जब भरी सभा में कांपे थे युधिष्ठिर, भीम बने थे दुश्मन

AAP ने 28 सीटों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी

देश भें बढ़ते भ्रष्ट्राचार को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्न हजारे ने सन 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसके बाद अन्ना के शिष्य रहे अरविंद केजरीवाल उनसे अलग हो गए और अपने दल की स्थापना की। इसके बाद हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी।

arvind-kejriwal-hanna-hazare arvind-kejriwal-hanna-hazare (Photo by social media)

सरकार ने दिल्ली भर में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए

अरविंद केजरीवाल ने 26 दिसंबर 2013 को दिल्ली के 8 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनलोकपाल बिल को लेकर यह सरकार गिर गयी। 2013 में 49 दिन की गठबंधन वाली सरकार से लेकर 2015 में 67 सीटों वाली सरकार तक इस पार्टी की उपलब्धियों में शामिल है। 2015 से 2018 के बीच पार्टी को कई अंदरूनी विवादों से जूझना पड़ा और योगेंद्र यादव से लेकर प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास जैसे बड़े नेताओं से मतभेद काफी चर्चा में रहे। केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली भर में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए ।

ये भी पढ़ें:कोरोना वैक्सीन रिव्यू के लिए PM नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को करेंगे सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीत लीं और केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस को कोई सीट हाथ नहीं लगी। लोकसभा में आप के चार और राज्यसभा में तीन सदस्य हैं। इसके बाद 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव मे आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीती है। 70 में से 62 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया है। दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव (2015) में आम आदमी पार्टी (आप) को कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story