×

महाभारत का खुला ये रहस्य: जब भरी सभा में कांपे थे युधिष्ठिर, भीम बने थे दुश्मन

भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि आपने जुए में जो धन हारा है, उससे मुझे क्रोध नहीं हैं, लेकिन द्रौपदी को भी आपने दांव पर लगाया और उसे भी जुए में हार गए, यह बहुत ही गलत है।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 7:13 AM GMT
महाभारत का खुला ये रहस्य: जब भरी सभा में कांपे थे युधिष्ठिर, भीम बने थे दुश्मन
X
महाभारत का खुला ये रहस्य: जब भरी सभा में कांपे थे युधिष्ठिर, भीम बने थे दुश्मन

लखनऊ: महाभारत की कथा रहस्यों से भरी पड़ी है। महाभारत एक ग्रंथ भी है इससे जुड़ी हर बात एक रोचक विषय है। और इससे जुड़े हर प्रमुख पात्र यानी पांचों पांडवों से तो आप बखूबी परिचित होंगे। एक ऐसी ही रोचक घटना का जिक्र हम यहां कर रहे हैं। कहते हैं कि भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव अपने बड़े भाई युधिष्ठिर का बहुत सम्मान करते थे। लेकिन एक बार भीम अपने बड़े भाई युधिष्ठिर पर इतना गुस्सा हो गए थे कि वो उनके दोनों हाथों को जला देना चाहते थे।

भीम ने ऐसा क्यों किया था?

यह घटना उस समय की है जब युधिष्ठिर जुए में द्रौपदी को हार जाते हैं, तो द्रौपदी को भरी सभा में बुला कर उसका अपमान किया गया। यह देखकर भीम को बहुत गुस्सा आ गया। भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि आपने जुए में जो धन हारा है, उससे मुझे क्रोध नहीं हैं, लेकिन द्रौपदी को भी आपने दांव पर लगाया और उसे भी जुए में हार गए, यह बहुत ही गलत है।

mahabharat bheem-2

ये भी देखें: इस दिन है देवोत्थान एकादशी, ऐसे करें पूजा, इस दिन नहीं खानी चाहिए ये चीजें

द्रौपदी अपमान करने के योग्य नहीं-भीम

भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि द्रौपदी अपमान करने के योग्य नहीं है। लेकिन आपके कारण ये दुष्ट कौरव उसे अपमानित कर रहे हैं और वह भी भरी सभा में। भीम ने कहा कि द्रौपदी की इस दशा का कारण आप हैं, इसलिए मैं आपके उन दोनों हाथों को जला दूंगा, जिनसे आपने द्रौपदी को जुए में हारा है।

mahabharat bheem-3

जब भीम ने सहदेव से अग्नि लाने को कहा

भीम युधिष्ठिर के दोनों हाथों को जलाने के लिए सहदेव से अग्नि लाने को कहते हैं। हालांकि, बाद में अर्जुन उन्हें समझाते हैं और कहते हैं कि युधिष्ठिर ने क्षत्रिय धर्म के अनुसार ही जुआ खेला है। इसमें इनका कोई दोष नहीं हैं। अर्जुन की बात सुनकर भीम का गुस्सा शांत हो जाता है और वो कहते हैं कि यह बात मैं भी जानता हूं। अगर नहीं जानता तो मैं बहुत पहले ही बलपूर्वक युधिष्ठिर के दोनों हाथों को जला देता।

ये भी देखें: ये लव जिहाद नहीं: किसी के भी साथ रहने की आजादी, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story