×

Rajasthan News : राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार शुरू, विधायकों ने ग्रहण की शपथ

Rajasthan News : राजस्थान में शाम के चार बजे शुरू हुए एक समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।

Rajasthan News : राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह (Rajasthan cabinet oath 2021) शुरू हो गया है। ऐसे में आज इस विस्तार में 12 नए मंत्री बनाए जा रहे हैं। जबकि 3 राज्यमंत्रियों को आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें, शाम के चार बजे शुरू हुए एक समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की हैं।

राजस्थान में निम्न लिखित विधायकों को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके नाम इस प्रकार हैं- डा. जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, दानिश अबरार। ये सभी विधायक हैं।

रविवार को राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार (Rajasthan Cabinet Reshuffle) के अनिरूप शामिल 11 कैबिनेट सहित कुल 15 नए मंत्रियों में 3 महिलाओं समेत 12 पुरुष शामिल हैं, वहीं 2 महिलाओं को कैबिनेट और 1 को राज्यमंत्री के ओहदे से नवाजा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट विस्तार से के अनुरूप नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण से ठीक पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि-"जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा सका है उनका योगदान उन लोगों से बिल्कुल भी कम नहीं है जिन्हें आज मंत्री बनाया गया है।"

सूची में शामिल सभी मंत्रियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजस्थान शपथ ग्रहण समारोह (Rajasthan cabinet oath 2021) में शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम (rajasthan cabinet minister list 2021)

1. सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण क़िया।

2. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल जाट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

3. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले हवामहल विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर महेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

4. राजस्थान के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

5. पूर्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

6. पूर्व में महिला कांग्रेस की महासचिव ममता भूपेश बैरवा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

7. महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

8. भजनलाल जाटव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

9. पूर्व में श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

10. पूर्व संसदीय सचिव गोविंदराम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप के रूप में शपथ ग्रहण की।

11. महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

12. पूर्व में भी मंत्री रह चुके तथा सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार जीत चुके बृजेन्द्र ओला ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

13. पूर्व में भी मंत्री रह चुके मुरारी लाल मीणा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

14. पूर्व में पर्यटन मंत्री रह चुके राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

15. पूर्व में भी मंत्री रह चुकी जाहिदा खान ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सब लोग खुश हैं। आप देख रहे हो पूरे प्रदेश के अंदर वेलकम हुआ है, जो पहली बार सोशल इंजीनियरिंग हुई है, जिस रूप में किया गया है, सभी वर्गों को, सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के लिए जिस रूप में ये पूरी कैबिनेट बनी है नई, एक प्रकार से जो 15 लोग नए लिए गए हैं, उसके बाद में पूरा मैं समझता हूं कि एससी-एसटी-ओबीसी-माइनॉरिटी सबको लेने का प्रयास किया गया है। रिप्रजेंटेशन देने का, अच्छे ढंग से हुआ है, सब लोग बहुत खुश हैं। ये बात जरूर है कि विशेष परिस्थितियों में जो ये रिशफल हुआ है जिस रूप में, कुछ जिले में हम नहीं बना पाए हैं, पर हम लोग उन जिलों का विशेष ध्यान रखेंगे, बात करेंगे।

सवाल- फर्स्ट टाइमर वाला फॉर्मूला लगा?

जवाब- फर्स्ट टाइम वाला फॉर्मूला लगा, कई जगह हमारे खाली फर्स्ट टाइम वाले ही एमएलए हैं। तो पहली बार के फॉर्मूले से ये संभव नहीं हुआ कि हम सब जगह बना सकें, सब जिलों के अंदर, पर हम लोगों ने भी सोच रखा है कि अगले चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू हो गई है हमारी, उसी रूप में हम सबसे बात करेंगे, इनको जिम्मेदारी सौंपेंगे, किस प्रकार पब्लिक से संपर्क करना है, किस प्रकार उनकी समस्याओं का समाधान करना है, किस प्रकार मेनिफेस्टो को इम्प्लीमेंट करना है। नए रूप में आप देखेंगे पूरी कैबिनेट को और मैं समझता हूं कि जनता की आशाएं-अपेक्षाएं जो हैं, इस सरकार से उनको पूरा करके हम दिखाएंगे और अगली बार वापस सरकार कांग्रेस की बने, ये जो जनता में भावना पैदा हुई इस बार, उस भावना को, उन अपेक्षाओं पर हम खरे उतरेंगे और अगली बार सरकार बनाने में हम लोग कामयाब होंगे।

सवाल- आपने कहा कि जो नहीं बन पाए हैं उनको

जवाब- ये तो कई लोग लग चुके हैं, कई लोग लग जाएंगे, प्रोसेस चल रहा है बराबर चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। अभी तो हमारे जो मुख्यमंत्री के एडवाइजर बनेंगे, पार्लियामेंट्री सेक्रेटरीज बनेंगे, बोर्ड कॉर्पोरेशन्स के चेयरमेन बनेंगे, तो प्रयास है कि अधिकांश एमएलए को हम लोग किस प्रकार से एडजस्ट करें, वो हमारा, आगे बढ़ते जाएंगे हम लोग।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra