×

Relationship Tips: बेड में बीवी को खुश करने के जबरदस्त तरीके

Relationship Tips: मनोवैज्ञानिकों और वैवाहिक काउंसलर बताते हैं कि समस्या की एक बहुत वजह शारीरिक सम्बन्ध हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Ragini Sinha
Published on: 7 Nov 2021 6:58 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2022 3:05 AM GMT)
Relationship news
X

  (social media)

Relationship Tips : लोग अपनी बीवियों को खुश रखने के लिए क्या नहीं करते। कपड़े, घूमना-फिरना, रेस्तरां के चक्कर, गहना-जेवर, वगैरह। लेकिन बहुत सी बीवियां संतुष्ट ही नहीं रहतीं। क्या है इसकी वजह? मनोवैज्ञानिकों और वैवाहिक काउंसलर बताते हैं कि समस्या की एक बहुत वजह शारीरिक सम्बन्ध हैं। सिर्फ कपड़ा-जेवर से बात कतई नहीं बनती, बीवी को खुश रखने के लिए सेक्सुअल रिलेशनशिप का भी संतोषजनक होना जरूरी है।

काउंसलर और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ तरीके हैं जिनको अपना पर एक बेहतर और स्वस्थ सेक्सुअल रिलेशनशिप डेवलप की जा सकती है। ध्यान रखें कि इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले दोनों पार्टनर का सहमत होना जरूरी है। जानते हैं कि ये क्या तरीके हैं।


फंतासी को पूरा करना : हो सकता है कि बीवी की कोई सेक्सुअल फंतासी, कोई कल्पना हो। हो सकता कि इसके बारे में कभी दोनों ने सोचा ही न हो? एक्सपर्ट्स के अनुसार, फंतासी या कल्पना सेक्सुअल रिलेशनशिप में बहुत अहम् भूमिका निभा सकते हैं लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि कल्पना को एक लिमिट से आगे न ले जाएँ।


बेड पर बातें : शब्दों में जादू होता है और ये बिस्तर में भी लागू होता है। कुछ महिलाओं को बिस्तर में वो बातें सुनने में आनंद आता है जिसे वो सामान्य जीवन में बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। कान में फुसफुसा कर जब बताया जाये कि आगे क्या होने जा रहा है।

एडल्ट मूवी : दम्पति का साथ साथ एडल्ट मूवी देखने का भी असर पड़ता है। इससे एक अलग तरह का मूड बनता है और एक्सपर्ट्स इसे एक अच्छी मानते हैं।

सरप्राइज़ : बीवी को जिस चीज की भनक तक तक नहीं उसे करेंगे तो मूड में तत्काल बदलाव नजर आयेगा। मिसाल के तौर पर अचानक डिनर या मूवी देखने का ऐलान कर दीजिये या खुद डिनर बना कर उसे चकित कर दीजिये या कोई अचानक कोई ऐसी ड्रेस भेंट कर दीजिये जिसकी उसी उम्मीद नहीं थी।


छेड़छाड़ : बेड पर जाने से काफी पहले से हलकी-फुलकी छेड़छाड़, वैसी ही बातें करने से आगे का मूड बनता है। साथ टीवी देखते वक्त, खाना खाते समय या यूं हीं इधर उधर घर में आते-जाते छेड़छाड़ करने से बहुत फर्क पड़ता है।

रोमांटिक बनें : मूड बनाने में रोमांस का बहुत बड़ा रोल है। रोमांस यानी बीवी की खूबसूरती की तारीफ, उसकी सुगंध की तारीफ, या जो भी चीज आपको अच्छी लग रही है उसकी बातें करने से बहुत बढ़िया माहौल बनता है।

फोरप्ले : सेक्सुअल सम्बन्ध में फोरप्ले निहायत जरूरी है। फोरप्ले को वास्तविक क्षण के लिए वार्मिंगअप समझें और वो सब चीजें करें जो बीवी को पसंद आती हैं। फोरप्ले शरीर और दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स करता है और आगे के लिए तैयार करता है।

छुट्टियाँ मनाना : ध्यान रखें कि सिर्फ बिस्तर से ही बात नहीं बनती। अगर रोजमर्रा का जीवन नीरस होगा तो एक दिन में कोई बदलाव नहीं होने वाला। सो, कभी कभार यानी तीन-चार महीने में एक बार मिनी वेकेशन पर जरूर जाएँ। और साल में तीन बार लम्बी छुट्टियों पर जाएँ। कोशिश करें कि बीवी की पंसद की जगह पर जाएँ। घर से अलग माहौल में भी जबर्दस्त समां बंधता है।

तारीफ करें : माना कि मियाँ-बीवी में तकरार होती ही है लेकिन यदाकदा तारीफ भी करें, कभी कभी यूं ही कार्ड या फूल भेंट करें। इससे भी मूड बदलता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story