धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं उनसे जलने वाले लोग : शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कुछ बुरे लोग उनके करियर को समाप्त होते

Anoop Ojha
Published on: 10 Nov 2017 8:52 AM GMT
धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं उनसे जलने वाले लोग : शास्त्री
X
धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत चाहते हैं उनसे जलने वाले लोग : शास्त्री

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कुछ बुरे लोग उनके करियर को समाप्त होते हुए देखना चाहते हैं। बंगाल के एक दैनिक समाचार पत्र 'आनंद बाजार पत्रिका' को दिए एक साक्षात्कार में शास्त्री ने यह बात कही।

यह भी पढ़ें ....मुंबई: रवि शास्त्री मुख्य तो जहीर बने टीम इंडिया के बॉलिंग कोच, विदेश दौरों पर द्रविड़ भी होंगे साथ

शास्त्री ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि उनके आस-पास कई ईष्र्यालु लोग हैं, जो केवल उनके करियर में बुरे दिन देखना चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो धोनी के करियर के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके जैसे बेहतरीन खिलाड़ी अपना भविष्य खुद तय करते हैं।"

यह भी पढ़ें ....सचिन को टीम से जोड़ना चाहते हैं रवि शास्त्री, BCCI की कमेटी ने किया इनकार

कोच ने कहा कि भारतीय टीम जानती है कि धोनी कितने काबिल हैं और ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ किसी भी आलोचना से टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शास्त्री ने कहा, "आलोचना से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम जानते हैं कि हमारे मन में धोनी की क्या जगह है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story