भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी, होबार्ट में इंडिया ने रचा...

IND vs AUS T20 Match Highlights: टीम इंडिया ने टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 2 Nov 2025 6:31 PM IST (Updated on: 2 Nov 2025 6:33 PM IST)
IND vs AUS T20 Match Highlights
X

IND vs AUS T20 Match Highlights (Photo: Social Media)

IND vs AUS T20 Match Highlights: होबार्ट स्थित बैलेरीव ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबला रविवार को खेला गया। उस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।

डेविड-स्टोइनिस का आया तूफान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 14 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 6 और जोश इंग्लिस 1 को आउट कर दिया। इस प्रकार भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत कर डाली। उसके बाद टिम डेविड ने एक छोर संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की दी। डेविड ने 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। टिम डेविड के तूफान के बीच 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल मार्श को आउट किया।

वरुण चक्रवर्ती का शानदार प्रदर्शन

इस प्रकार भारत को महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू मिला। जिसके तुरंत बाद मिचेल ओवन भी बिना खाता खोले आउट हो गए। टिम डेविड 74 के स्कोर पर आउट हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 118 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया। टिम डेविड के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला और मैथ्यू शॉर्ट 26* के साथ मिलकर 39 गेंदों में 64 रन जोड़े। स्टोइनिस ने 39 गेंद में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती फिर प्रभावी साबित हुए, उन्होंने 2 विकेट लिए। जबकि शिवम दुबे को 1 सफलता मिली।

अभिषेक शर्मा का जोरदार प्रहार

भारतीय टीम ने 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वह 33 के स्कोर पर आउट हो गए। अभिषेक के बाद शुभमन गिल (15) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (24) भी नाथन एलिस और मार्कस स्टोइनिस का शिकार बन गए। एक समय भारत का स्कोर 76 पर 3 विकेट हो गया था। उसके बाद तिलक वर्मा (29) और अक्षर पटेल (17) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 145 के स्कोर पर तिलक वर्मा के आउट होने के बाद भारत को पांचवां झटका लगा।

सुंदर और जितेश की साझेदारी

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। सुंदर ने 23 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं जितेश शर्मा ने 13 गेंदों पर 22 रनों की तेज पारी खेलकर सुंदर का बखूबी साथ दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 18.3 ओवर में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है, यह जीत भारतीय टीम को आगे के मैचों के लिए आत्मविश्वास देगी। अब अगला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 नवंबर को खेला जाएंगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story